UP Naksha | उत्तर प्रदेश का नक्शा जिलों व मंडल सहित (HD PDF)

आज की इस पोस्ट में हम आपको उत्तर प्रदेश का नक्शा (Uttar Pradesh Ka Naksha) हाई क्वालिटी में उपलब्ध करा रहे हैं। यदि आप यूपी की भौगोलिक स्थिति को समझना चाहते हैं, किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, या इंटरनेट पर UP ka map, UP District Map, और UP Naksha PDF खोज रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। यहाँ से आप उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों, मंडलों, प्रमुख नदियों और राजनीतिक सीमाओं के HD मैप बिल्कुल फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आपको किसी अन्य राज्य का या कोई विशेष मानचित्र चाहिए, तो कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम उसे भी जल्द ही अपलोड कर देंगे।

उत्तर प्रदेश का नक्शा (मानचित्र) | Uttar pradesh map in hindi

उत्तर प्रदेश का नक्शा (Uttar Pradesh map in hindi | UP Naksha)
यह मानचित्र उत्तर प्रदेश (UP Naksha) के सभी 75 जिलों और उसकी सीमाओं को स्पष्ट रूप से दर्शाता है

Download HD UP Naksha (Uttar Pradesh Map) in Hindi

यह उत्तर प्रदेश का नक्शा (UP District Map) राज्य के सभी 75 जिलों को बहुत ही स्पष्ट रूप से दर्शाता है। यदि आप Uttar Pradesh ka naksha खोज रहे हैं, तो यह मानचित्र आपके लिए सबसे बेहतरीन है। इस मैप में आप न केवल यूपी के 75 जिलों की लोकेशन देख सकते हैं, बल्कि यह भी समझ सकते हैं कि उत्तर प्रदेश भारत के किन अन्य राज्यों के साथ अपनी सीमा (Border) साझा करता है। यह मैप स्पष्ट करता है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड के साथ यूपी के कौन-कौन से जिले जुड़े हुए हैं।

इसके अलावा, यह UP Ka Map उत्तर प्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा को भी दर्शाता है। उत्तर प्रदेश केवल एक देश, नेपाल के साथ अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है। इस मैप के जरिए आप आसानी से जान सकते हैं कि यूपी के किन जिलों की सीमाएं नेपाल से लगती हैं।

इन्हें भी पड़े-

उत्तर प्रदेश के मंडल मानचित्र पर (UP Mandal Map in Hindi)

उत्तर प्रदेश के मंडल (Divisions of Uttar Pradesh on map)
यह फोटो मानचित्र पर उत्तर प्रदेश के मंडलों को दर्शाती है

Download HD UP Mandal Map in Hindi

यदि आप UP map mandal wise खोज रहे हैं, तो यह मानचित्र आपके लिए है। प्रशासनिक सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश को कुल 18 मंडलों (Divisions) में बांटा गया है। यह UP Mandal Map उत्तर प्रदेश के सभी 18 मंडलों की सटीक स्थिति को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश के 18 मंडल इस प्रकार है-

  1. सहारनपुर
  2. मेरठ
  3. अलीगढ़
  4. आगरा
  5. कानपुर
  6. झांसी
  7. चित्रकूट
  8. प्रयागराज
  9. मिर्जापुर
  10. वाराणसी
  11. आजमगढ़
  12. गोरखपुर
  13. बस्ती
  14. देवीपाटन
  15. अयोध्या
  16. लखनऊ
  17. बरेली
  18. मुरादाबाद

इनमें से क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा मंडल लखनऊ है और सबसे छोटा मंडल झांसी है। 

नोट – हमारी वेबसाइट पर निम्न राज्यों के नक़्शे उपलब्ध है :

उत्तर प्रदेश के मंडल और जिले (Uttar Pradesh District Map)

उत्तर प्रदेश को प्रशासनिक दृष्टिकोण से 18 मंडलों (Divisions) और 75 जिलों (Districts) में बांटा गया है। नीचे दिए गए मैप और टेबल की मदद से आप आसानी से समझ सकते हैं कि कौन सा जिला किस मंडल के अंतर्गत आता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से यह जानकारी बहुत महत्वपूर्ण है।

उत्तर प्रदेश के मंडल और जिले (District map of Uttar Pradesh)
यह फोटो उत्तर प्रदेश के मंडल और जिलों को मानचित्र पर दर्शाती है।

Download HD Uttar pradesh map in hindi

इस मैप में हमने उत्तर प्रदेश के मंडल और जिलों को दर्शाया है। इस मैप के जरिए आप उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों और उन मंडलों में स्थित जिलों को समझ सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश के 18 मंडल और उनमें शामिल जिलों की सूची:

क्र.सं.मंडल का नाम (Division)मंडल में शामिल जिले (Districts)
1आगराआगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा
2अलीगढ़अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज
3प्रयागराजप्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़
4आजमगढ़आजमगढ़, बलिया, मऊ
5बरेलीबदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर
6बस्तीबस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर
7चित्रकूटबांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा
8देवीपाटनबहराइच, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती
9अयोध्याअंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर
10गोरखपुरदेवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज
11झांसीजालौन, झांसी, ललितपुर
12कानपुरऔरैया, इटावा, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात
13लखनऊहरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव
14मेरठबागपत, बुलंदशहर, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद
15मिर्जापुरमिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र
16मुरादाबादअमरोहा, बिजनौर, रामपुर, सम्भल, मुरादाबाद
17सहारनपुरमुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर
18वाराणसीवाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली

उत्तर प्रदेश की सीमा किन-किन राज्यों के साथ लगती है? (UP Border Map)

उत्तर प्रदेश की सीमा किन-किन राज्यों के साथ लगती है

Download HD Uttar pradesh map in hindi

इस Uttar Pradesh Border Map में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि उत्तर प्रदेश की सीमा भारत के किन-किन राज्यों को स्पर्श करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है जिसकी सीमाएं सबसे अधिक राज्यों से मिलती हैं।

उत्तर प्रदेश की सीमा भारत के 8 राज्यों (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार) और 1 केंद्र शासित प्रदेश (दिल्ली) के साथ लगती है।

  • सबसे लंबी सीमा: उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी सीमा मध्य प्रदेश के साथ लगती है (यूपी के 11 जिले एमपी से लगते हैं)।
  • सबसे छोटी सीमा: उत्तर प्रदेश की सबसे छोटी सीमा हिमाचल प्रदेश के साथ लगती है (केवल सहारनपुर जिला)।

उत्तर प्रदेश की नदियां मानचित्र पर (River map of Uttar Pradesh)

उत्तर प्रदेश की नदियां (River map of Uttar pradesh)

Download HD UP River Map in Hindi

इस UP River Map में उत्तर प्रदेश में बहने वाली सभी प्रमुख नदियों को दर्शाया गया है। यदि आप उत्तर प्रदेश का नदी तंत्र (River System of UP) समझना चाहते हैं, तो यह मानचित्र आपकी बहुत मदद करेगा। इस मैप में मुख्य रूप से गंगा, यमुना, रामगंगा, गोमती, घाघरा, चंबल, सिंध, बेतवा, केन, टोंस, सोन और राप्ती जैसी नदियों के बहाव क्षेत्र को प्रमुखता से दिखाया गया है।

💡 विशेष जानकारी: यदि आप उत्तर प्रदेश की नदियों के उद्गम स्थल, उनकी लंबाई और सहायक नदियों के बारे में बहुत ही गहराई से पढ़ना चाहते हैं, तो हमारी यह विस्तृत पोस्ट ज़रूर पढ़ें

 उत्तर प्रदेश की नदियां (Uttar Pradesh River Map) 

उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य (UP Wildlife Map)

उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य का नक्शा (UP Wildlife Map HD)
विस्तृत UP Wildlife Map: उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान, 4 टाइगर रिजर्व और महत्वपूर्ण वन्यजीव अभयारण्यों की भौगोलिक स्थिति।

भूगोल और पर्यावरण की दृष्टि से उत्तर प्रदेश बहुत समृद्ध है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पर्यावरण (Environment) से जुड़े इन टॉपिक्स को मानचित्र पर समझना बेहद ज़रूरी होता है।इस UP Wildlife Map के माध्यम से आप राज्य के प्रमुख संरक्षित क्षेत्रों जैसे- दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, पीलीभीत टाइगर रिजर्व, और चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य की भौगोलिक स्थिति को बहुत आसानी से याद रख सकते हैं।

HD वन्यजीव मैप डाउनलोड करें और विस्तृत जानकारी पढ़ें

नोट- आज की इस पोस्ट में मैंने आप लोगों को उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित विभिन्न प्रकार के मैप प्रदान किए हैं जिन्हें आप डाउनलोड भी कर सकते हैं। यदि आप उत्तर प्रदेश का किसी अन्य प्रकार का मानचित्र या किसी अन्य राज्य के मानचित्रो को प्राप्त करना चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में बताएं हम उन मैप्स को भी बनाकर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर देंगे। धन्यवाद!

इन्हें भी पढ़े –

 
Nitin Tiwari
✍️ लेखक

Nitin Tiwari

नितिन तिवारी GKGSNotes.com के संस्थापक और मुख्य लेखक हैं। उन्होंने गणित में B.Sc. और भूगोल में M.A. की डिग्री प्राप्त की है तथा D.El.Ed (2017 बैच) भी किया है। इसके अलावा उन्हें 5 वर्षों का शिक्षण अनुभव भी है, जिससे वे छात्रों की जरूरतों और परीक्षा की चुनौतियों को गहराई से समझते हैं। उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाले नितिन जी को भूगोल, इतिहास और सामान्य ज्ञान विषयों में गहरी रुचि है। उनका लक्ष्य है कि हिंदी माध्यम के छात्रों को UPSC, UPPSC, SSC, UP Police जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उच्च गुणवत्ता की अध्ययन सामग्री बिल्कुल निःशुल्क मिले।

16 thoughts on “UP Naksha | उत्तर प्रदेश का नक्शा जिलों व मंडल सहित (HD PDF)”

Leave a Comment