राजस्थान में इस समय 41 जिले और 7 संभाग हैं (5 सितंबर 2026 तक की स्थिति)। अगस्त 2023 में जिलों की संख्या बढ़कर 50 और संभागों की 10 हो गई थी, लेकिन 28 दिसंबर 2024 के मंत्रिमंडल निर्णय के बाद 9 जिले और 3 संभाग निरस्त कर दिए गए। क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला जैसलमेर और सबसे छोटा जिला धौलपुर है।
आधिकारिक स्रोत: राजस्व मंडल, राजस्थान सरकार (जिला सूची)
अगर आप राजस्थान का नवीनतम नक्शा 2026 (Rajasthan New Map) खोज रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। इस लेख के माध्यम से मैं आप सभी को राजस्थान का नक्शा (Rajasthan Ka Naksha) हिंदी भाषा में उपलब्ध करवा रहा हूँ, जिसमें हाल ही में हुए प्रशासनिक बदलावों के अनुसार सभी 41 जिले और 7 संभाग स्पष्ट रूप से दर्शाए गए हैं।
यहाँ दिए गए सभी मानचित्र HD क्वालिटी और Free PDF (Rajasthan Map in Hindi PDF) फॉर्मेट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। नक्शों के साथ-साथ इस पेज पर आपको 41 जिलों की पूरी सूची, हटाए गए 9 जिलों के नाम, संभागवार जिलों का विभाजन और पुनर्गठन की पूरी समय-रेखा भी मिलेगी। यह Rajasthan 41 district map प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, छात्रों, अध्यापकों और राजस्थान के सामान्य ज्ञान (GK) में रुचि रखने वाले सभी पाठकों के लिए अत्यंत उपयोगी है।
नोट — अगर आप अपनी ज़मीन का खसरा या जमाबंदी नक्शा (भू-नक्शा) खोज रहे हैं, तो वह राजस्व विभाग के भू-नक्शा पोर्टल पर मिलेगा। यह पेज राजस्थान के प्रशासनिक मानचित्र (जिले, संभाग, सीमाएँ) के लिए है।
राजस्थान का नक्शा | Rajasthan Map in Hindi PDF

Download Rajasthan Ka Naksha (HD Image) Download Rajasthan Map PDF 2026 (Free)
यहाँ प्रस्तुत राजस्थान का नया नक्शा (Rajasthan ka Naksha) राज्य के वर्तमान 7 संभागों और उनके अंतर्गत आने वाले 41 जिलों को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इस मानचित्र की सहायता से आप आसानी से समझ सकते हैं कि राजस्थान की सीमा भारत के किन-किन राज्यों से लगती है और कौन सा जिला राज्य के किस कोने में स्थित है।
ध्यान दीजिए कि इस विशेष नक़्शे में संभागों के नाम जानबूझकर नहीं लिखे गए हैं। परीक्षा में अक्सर यही पूछा जाता है कि कौन सा जिला किस संभाग में आता है, इसलिए इसे खाली छोड़ा गया है ताकि आप स्वयं अभ्यास कर सकें। नाम सहित संभाग वाला नक्शा इसी लेख में आगे दिया गया है, जिससे आप अपना उत्तर मिला सकें।
राजस्थान में कितने जिले हैं? (41 जिलों की पूरी सूची)
राजस्थान में वर्तमान में कुल 41 जिले हैं। यह संख्या 28 दिसंबर 2024 के मंत्रिमंडल निर्णय के बाद से प्रभावी है और सितंबर 2026 तक इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंटरनेट पर आज भी कई जगह 33 या 50 जिलों वाली पुरानी जानकारी मिल जाती है, इसलिए परीक्षा से पहले संख्या एक बार ज़रूर जाँच लीजिए।
नीचे राजस्थान के सभी 41 जिलों के नाम वर्णमाला के क्रम में दिए गए हैं। जिन नामों के आगे तारांकित चिह्न लगा है, वे 2023 में बने और आज भी कार्यरत नए जिले हैं।
- अजमेर
- अलवर
- उदयपुर
- करौली
- कोटपूतली-बहरोड़ *
- कोटा
- खैरथल-तिजारा *
- चित्तौड़गढ़
- चूरू
- जयपुर
- जालौर
- जैसलमेर
- जोधपुर
- झालावाड़
- झुंझुनूं
- टोंक
- डीग *
- डीडवाना-कुचामन *
- डूंगरपुर
- दौसा
- धौलपुर
- नागौर
- पाली
- प्रतापगढ़
- फलौदी *
- बांसवाड़ा
- बाड़मेर
- बारां
- बालोतरा *
- बीकानेर
- बूंदी
- ब्यावर *
- भरतपुर
- भीलवाड़ा
- राजसमंद
- श्रीगंगानगर
- सलूम्बर *
- सवाई माधोपुर
- सिरोही
- सीकर
- हनुमानगढ़
* चिह्न वाले 8 जिले वर्ष 2023 में गठित हुए थे और वर्तमान में भी प्रशासनिक रूप से कार्यरत हैं।
राजस्थान का जिला मानचित्र 2026 (Rajasthan District Map 41 Districts)

Download Rajasthan 41 District Map (HD) Download Rajasthan New Map 41 District PDF
यह राजस्थान का नक्शा राज्य के वर्तमान 41 जिलों को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। वर्तमान में (2026 के अपडेट के अनुसार) राजस्थान में 41 जिले और 7 संभाग हैं।
राजस्थान में 50 जिलों से वापस 41 जिले कैसे हुए, इसे लेकर छात्रों में अक्सर दुविधा रहती है। परीक्षाओं की दृष्टि से यह पूरा प्रशासनिक घटनाक्रम बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे क्रम से समझ लेना चाहिए।
जिलों के पुनर्गठन की समय-रेखा
इस पूरी प्रक्रिया की शुरुआत 21 मार्च 2022 को हुई, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने राज्य में नए जिलों और संभागों की आवश्यकता का आकलन करने के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री रामलुभाया की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति बनाई। इसे ही सामान्यतः रामलुभाया समिति कहा जाता है।
समिति की सिफारिशों के आधार पर 5 अगस्त 2023 को राजस्व विभाग ने अधिसूचना जारी की, जिससे राज्य में 17 नए जिले और 3 नए संभाग अस्तित्व में आए। इसके बाद राजस्थान में जिलों की संख्या 33 से बढ़कर 50 और संभागों की संख्या 7 से बढ़कर 10 हो गई। नए बने तीन संभाग बांसवाड़ा, पाली और सीकर थे।
सत्ता परिवर्तन के बाद 29 जून 2024 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यकाल में डॉ० ललित के० पंवार की अध्यक्षता में एक समीक्षा समिति गठित की गई। इस समिति ने अपनी रिपोर्ट में 9 जिलों और तीनों नवगठित संभागों को निरस्त करने की सिफारिश की, क्योंकि इनमें से कई इकाइयाँ प्रशासनिक और वित्तीय दृष्टि से व्यावहारिक नहीं पाई गईं।
अंतिम निर्णय 28 दिसंबर 2024 को मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया, जिसके अनुसार अब राजस्थान में कुल 41 जिले और 7 संभाग ही प्रभावी हैं।
वर्तमान में मान्य 8 नए जिले और उनके मूल जिले
इन 41 जिलों में 8 नए जिले शामिल हैं। सिविल सेवा और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए यह जानना आवश्यक है कि ये नए जिले किन मूल जिलों से पुनर्गठित किए गए हैं।
| क्र.सं. | नया जिला | किस मूल जिले से अलग हुआ | संभाग |
| 1 | बालोतरा | बाड़मेर | जोधपुर |
| 2 | ब्यावर | अजमेर, पाली, राजसमंद, भीलवाड़ा | अजमेर |
| 3 | डीग | भरतपुर | भरतपुर |
| 4 | डीडवाना-कुचामन | नागौर | अजमेर |
| 5 | कोटपूतली-बहरोड़ | जयपुर और अलवर | जयपुर |
| 6 | खैरथल-तिजारा | अलवर | जयपुर |
| 7 | फलौदी | जोधपुर | जोधपुर |
| 8 | सलूम्बर | उदयपुर | उदयपुर |
निरस्त किए गए 9 जिले
दिसंबर 2024 में जिन 9 जिलों को समाप्त किया गया, उन्हें वापस उनके मूल जिलों में मिला दिया गया। इन नामों को याद रखना ज़रूरी है, क्योंकि परीक्षा में इन्हें वर्तमान जिलों की सूची में मिलाकर पूछ लिया जाता है।
| क्र.सं. | निरस्त जिला | अब किस जिले का हिस्सा है |
| 1 | अनूपगढ़ | श्रीगंगानगर एवं बीकानेर |
| 2 | दूदू | जयपुर |
| 3 | गंगापुर सिटी | सवाई माधोपुर एवं करौली |
| 4 | जयपुर ग्रामीण | जयपुर |
| 5 | जोधपुर ग्रामीण | जोधपुर |
| 6 | केकड़ी | अजमेर |
| 7 | नीम का थाना | सीकर एवं झुंझुनूं |
| 8 | सांचौर | जालौर |
| 9 | शाहपुरा | भीलवाड़ा |
इसी के साथ बांसवाड़ा, पाली और सीकर — ये तीनों नवगठित संभाग भी समाप्त कर दिए गए।
परीक्षा में पूछा जाने वाला बदलाव — जब दूदू जिला अस्तित्व में था, तब क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे छोटा जिला दूदू था। दूदू के निरस्त होने के बाद यह स्थान फिर से धौलपुर के पास लौट आया है। इसलिए प्रश्न में दी गई तारीख देखकर ही उत्तर तय कीजिए।
राजस्थान में कितने संभाग हैं? (Rajasthan Divisions Map in Hindi)

Download Rajasthan 7 Divisions Map (HD) Download Rajasthan Map (7 संभाग) PDF
राजस्थान में वर्तमान में 7 संभाग हैं। प्रशासनिक सुगमता और बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से समय-समय पर संभागों (Divisions) और जिलों का पुनर्गठन होता रहा है, इसलिए इनकी संख्या को लेकर छात्रों के बीच अक्सर संशय बना रहता है।
वर्ष 2023 में बांसवाड़ा, पाली और सीकर को नया संभाग बनाया गया था, जिससे कुल संख्या 7 से बढ़कर 10 हो गई थी। सत्ता परिवर्तन के बाद वर्तमान सरकार ने इन तीनों को निरस्त कर दिया, इसलिए 2026 के नवीनतम प्रशासनिक ढांचे के अनुसार राजस्थान में केवल 7 संभाग ही प्रभावी हैं।
| क्र.सं. | संभाग | मुख्यालय | जिलों की संख्या |
| 1 | जोधपुर संभाग | जोधपुर | 8 |
| 2 | जयपुर संभाग | जयपुर | 7 |
| 3 | उदयपुर संभाग | उदयपुर | 7 |
| 4 | अजमेर संभाग | अजमेर | 6 |
| 5 | भरतपुर संभाग | भरतपुर | 5 |
| 6 | कोटा संभाग | कोटा | 4 |
| 7 | बीकानेर संभाग | बीकानेर | 4 |
ऊपर दिए गए Rajasthan Divisions Map PDF में आप इन 7 संभागों की भौगोलिक स्थिति, उनकी सीमाओं और उनके आकार को एकदम स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। यह मानचित्र अभ्यास करने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है।
राजस्थान के संभाग और जिलों का मानचित्र

Download Rajasthan Divisions & Districts Map (HD) 41 जिले व 7 संभाग का नक्शा PDF Download
यह राजस्थान का नक्शा (Rajasthan Map in Hindi) राज्य के वर्तमान 7 संभागों और उनके अंतर्गत आने वाले सभी 41 जिलों को एक साथ बहुत ही बारीकी से दर्शाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर संभागों और उनमें शामिल जिलों से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।
परीक्षा के दृष्टिकोण से, आपको यह याद रखना चाहिए कि वर्तमान में जोधपुर संभाग में सबसे अधिक (8 जिले) आते हैं, जबकि कोटा और बीकानेर संभाग में सबसे कम (4-4 जिले) आते हैं।
राजस्थान के 7 संभाग और उनके अंतर्गत आने वाले 41 जिलों की सूची नीचे दी गई है:
- जोधपुर संभाग (8 जिले): फलौदी (नया जिला), जैसलमेर, सिरोही, बालोतरा (नया जिला), जोधपुर, बाड़मेर, पाली, जालौर।
- जयपुर संभाग (7 जिले): खैरथल-तिजारा (नया जिला), कोटपूतली-बहरोड़ (नया जिला), दौसा, अलवर, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं।
- उदयपुर संभाग (7 जिले): बांसवाड़ा, सलूंबर (नया जिला), डूंगरपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर।
- अजमेर संभाग (6 जिले): भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन (नया जिला), ब्यावर (नया जिला), टोंक, नागौर, अजमेर।
- भरतपुर संभाग (5 जिले): करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, डीग (नया जिला), भरतपुर।
- कोटा संभाग (4 जिले): बारां, बूंदी, कोटा, झालावाड़।
- बीकानेर संभाग (4 जिले): हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर।
राजस्थान का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार

राजस्थान अक्षांशीय व देशांतरीय नक्शा (HD Image)
राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार 23° 03’ उत्तरी अक्षांश से 30° 12’ उत्तरी अक्षांश तक है, यानी कुल अंतर 7° 09’ का है। देशांतरीय विस्तार 69° 30’ पूर्वी देशांतर से 78° 17’ पूर्वी देशांतर तक है, जिसमें कुल अंतर 8° 47’ का बैठता है। कर्क रेखा राज्य के सबसे दक्षिणी सिरे से होकर गुजरती है।
राज्य की उत्तर से दक्षिण लंबाई 826 किलोमीटर और पूर्व से पश्चिम चौड़ाई 869 किलोमीटर है। यहाँ एक बात ध्यान देने योग्य है कि राजस्थान की चौड़ाई उसकी लंबाई से अधिक है — परीक्षा में यही बिंदु उलझाने के लिए पूछा जाता है।
| दिशा | अंतिम बिंदु (गाँव) | तहसील | जिला |
| सबसे उत्तरी | कोणा | गंगानगर | श्रीगंगानगर |
| सबसे दक्षिणी | बोरकुण्ड | कुशलगढ़ | बांसवाड़ा |
| सबसे पूर्वी | सिलावट / सिलाना | राजाखेड़ा | धौलपुर |
| सबसे पश्चिमी | कटरा | सम | जैसलमेर |
राजस्थान की सीमा किन राज्यों से लगती है?

यह मानचित्र भारत के नक्शे पर राजस्थान की सटीक स्थिति (Location of Rajasthan) और उसके साथ सीमा साझा करने वाले सभी पड़ोसी राज्यों को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जो देश के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है।
राजस्थान की सीमा भारत के कुल 5 राज्यों (गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब) के साथ लगती है। साथ ही यह एकमात्र देश पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा भी साझा करता है, जिसे रेडक्लिफ रेखा कहा जाता है।
राज्य की कुल स्थलीय सीमा 5920 किलोमीटर है, जिसमें 4850 किलोमीटर अंतरराज्यीय सीमा और 1070 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा शामिल है। सबसे लंबी सीमा मध्य प्रदेश (1600 किमी) के साथ और सबसे छोटी सीमा पंजाब (89 किमी) के साथ लगती है।
सीमाओं का संक्षिप्त विवरण:
| पड़ोसी राज्य / देश | सीमा की लंबाई | दिशा | लगने वाले जिलों की संख्या |
| मध्य प्रदेश | 1600 किमी | दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व | 10 जिले |
| हरियाणा | 1262 किमी | उत्तर-पूर्व | 8 जिले |
| गुजरात | 1022 किमी | दक्षिण-पश्चिम | 6 जिले |
| उत्तर प्रदेश | 877 किमी | पूर्व | 3 जिले |
| पंजाब | 89 किमी | उत्तर | 2 जिले |
| पाकिस्तान (अंतरराष्ट्रीय) | 1070 किमी | पश्चिम एवं उत्तर-पश्चिम | 5 जिले |
मध्य प्रदेश से लगने वाले जिले (उत्तर से दक्षिण की ओर):
- धौलपुर
- करौली
- सवाई माधोपुर
- कोटा
- बारां
- झालावाड़
- चित्तौड़गढ़
- भीलवाड़ा
- प्रतापगढ़
- बांसवाड़ा
गुजरात से लगने वाले जिले (पश्चिम से पूर्व की ओर):
- बाड़मेर
- जालौर
- सिरोही
- उदयपुर
- डूंगरपुर
- बांसवाड़ा
उत्तर प्रदेश से लगने वाले जिले (उत्तर से दक्षिण की ओर):
- डीग
- भरतपुर
- धौलपुर
हरियाणा से लगने वाले जिले (पश्चिम से पूर्व की ओर):
- हनुमानगढ़
- चुरू
- झुंझुनू
- सीकर
- कोटपूतली-बहरोड़
- खैरथल-तिजारा
- अलवर
- डीग
पंजाब से लगने वाले जिले:
- श्रीगंगानगर
- हनुमानगढ़
पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करने वाले जिले (उत्तर से दक्षिण की ओर):
- श्रीगंगानगर
- बीकानेर
- फलौदी (नया जिला) (नोट: फलौदी के जुड़ने से अब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 4 की जगह 5 जिले हो गए हैं)
- जैसलमेर
- बाड़मेर
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से पड़ोसी राज्यों की दिशा याद रखना भी उतना ही ज़रूरी है। उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात तथा पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है।
नोट – हमारी वेबसाइट पर निम्न राज्यों के नक़्शे उपलब्ध है :
- हरियाणा का नक्शा
- उत्तर प्रदेश का नक्शा
- बिहार का नक्शा
- मध्य प्रदेश का नक्शा
- झारखंड का नक्शा
- महाराष्ट्र का नक्शा
राजस्थान एक नज़र में
| विशेषता | विवरण (परीक्षा उपयोगी तथ्य) |
| स्थापना दिवस | 30 मार्च 1949 (इसे ‘राजस्थान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है) |
| वर्तमान स्वरूप | 1 नवंबर 1956 (राज्य पुनर्गठन के बाद) |
| राजधानी | जयपुर (इसे ‘गुलाबी नगरी’ या Pink City भी कहते हैं) |
| कुल क्षेत्रफल | 3,42,239 वर्ग किलोमीटर (क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में प्रथम स्थान) |
| कुल जिले | 41 (दिसंबर 2024 के नवीनतम प्रशासनिक अपडेट के अनुसार) |
| कुल संभाग | 7 |
| सबसे बड़ा जिला (क्षेत्रफल) | जैसलमेर (38,401 वर्ग किमी) |
| सबसे छोटा जिला (क्षेत्रफल) | धौलपुर (3,034 वर्ग किमी) |
| कुल जनसंख्या | लगभग 6.85 करोड़ (2011 की जनगणना के अनुसार) |
| साक्षरता दर | 66.11% (पुरुष साक्षरता: 79.2%, महिला साक्षरता: 52.12%) |
| राजकीय पशु | चिंकारा (वन्यजीव श्रेणी) और ऊंट (पशुधन श्रेणी – 2014 में घोषित) |
| राजकीय पक्षी | गोडावण (Great Indian Bustard) |
| राजकीय वृक्ष | खेजड़ी (Prosopis cineraria) – इसे ‘राजस्थान का कल्पवृक्ष’ भी कहते हैं |
| राजकीय पुष्प | रोहिड़ा (Tecomella undulata) – इसे ‘मरुशोभा’ कहा जाता है |
| राजकीय खेल | बास्केटबॉल (1948 में घोषित) |
| राजकीय नृत्य | घूमर (इसे राजस्थान की आत्मा कहा जाता है) |
| विधानमंडल | एकसदनीय (केवल विधानसभा है, विधान परिषद नहीं) |
| विधानसभा सीटें | 200 |
| लोकसभा सीटें | 25 |
| राज्यसभा सीटें | 10 |
| उच्च न्यायालय | राजस्थान उच्च न्यायालय (मुख्य पीठ: जोधपुर, खंडपीठ: जयपुर) |
| अंतरराष्ट्रीय सीमा | 1070 किलोमीटर (पाकिस्तान के साथ – रेडक्लिफ रेखा) |
| प्रमुख नदियां | चंबल, लूनी, बनास, माही, साबरमती और बाणगंगा |
निष्कर्ष
इस लेख के माध्यम से हमने आपको राजस्थान का नवीनतम नक्शा 2026 (Rajasthan Map 41 District PDF) और राज्य के अद्यतन प्रशासनिक ढांचे से जुड़ी जानकारी एक ही जगह देने का प्रयास किया है। 41 जिलों की पूरी सूची, 8 कार्यरत नए जिले, निरस्त किए गए 9 जिले, संभागवार विभाजन और सीमाओं से जुड़े तथ्य — ये सभी बिंदु RPSC, RAS, REET, राजस्थान पुलिस और UPSC जैसी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं।
आशा है कि आपको हमारे द्वारा तैयार किए गए ये HD Maps और जानकारी पसंद आई होगी। यदि हाँ, तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों और टेलीग्राम/व्हाट्सएप स्टडी ग्रुप्स में ज़रूर शेयर करें। किसी तथ्य में सुधार की आवश्यकता लगे तो नीचे टिप्पणी में ज़रूर बताइए।
अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026 | तथ्य-जाँच का स्रोत: राजस्व मंडल, राजस्थान सरकार
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्र. 2026 में राजस्थान में कितने जिले और संभाग हैं?
उ. राजस्थान में वर्तमान में कुल 41 जिले और 7 संभाग हैं। यह संख्या 28 दिसंबर 2024 के मंत्रिमंडल निर्णय के बाद से प्रभावी है।
प्र. राजस्थान में पहले 50 जिले थे, अब 41 कैसे हो गए?
उ. अगस्त 2023 में 17 नए जिले बनने से संख्या 33 से बढ़कर 50 हो गई थी। दिसंबर 2024 में समीक्षा के बाद इनमें से 9 जिलों को निरस्त कर दिया गया, जिससे संख्या घटकर 41 रह गई।
प्र. निरस्त किए गए 9 जिले कौन-से हैं?
उ. अनूपगढ़, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, नीम का थाना, सांचौर और शाहपुरा — ये नौ जिले समाप्त कर दिए गए और इन्हें वापस उनके मूल जिलों में मिला दिया गया।
प्र. वर्तमान में कार्यरत 8 नए जिले कौन-से हैं?
उ. बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, फलौदी और सलूम्बर — ये आठ जिले 2023 में बने थे और आज भी कार्यरत हैं।
प्र. राजस्थान का नया नक्शा (41 जिले) PDF में कैसे डाउनलोड करें?
उ. आप इसी पोस्ट में दिए गए ‘Download Rajasthan Map PDF’ बटन्स पर क्लिक करके राजस्थान के 41 जिलों और 7 संभागों वाला नया एचडी मानचित्र (HD Image & PDF) बिल्कुल मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए किसी पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है।
प्र. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा और छोटा जिला कौन सा है?
उ. राजस्थान का क्षेत्रफल में सबसे बड़ा जिला जैसलमेर (38,401 वर्ग किमी) है, और सबसे छोटा जिला धौलपुर (3,034 वर्ग किमी) है। ध्यान रखें कि 2023 से 2024 के बीच, जब दूदू जिला अस्तित्व में था, तब सबसे छोटा जिला दूदू था।
प्र. क्या राजस्थान के नए जिले ‘फलौदी’ की सीमा पाकिस्तान से लगती है?
उ. हाँ, राजस्व विभाग और सर्वे ऑफ इंडिया के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार फलौदी जिले की सीमा पाकिस्तान (रेडक्लिफ लाइन) को छूती है। इसलिए अब राजस्थान के कुल 5 जिले (श्रीगंगानगर, बीकानेर, फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर) अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाते हैं।
प्र. राजस्थान कितने राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है?
उ. राजस्थान भारत के 5 पड़ोसी राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। ये राज्य हैं— मध्य प्रदेश (सबसे लंबी सीमा), हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पंजाब (सबसे छोटी सीमा)।
प्र. राजस्थान के किस संभाग में सबसे अधिक जिले हैं?
उ. जोधपुर संभाग में सबसे अधिक 8 जिले आते हैं, जबकि कोटा और बीकानेर संभाग में सबसे कम 4-4 जिले हैं।
प्र. राजस्थान का अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार कितना है?
उ. राजस्थान का विस्तार 23° 03’ से 30° 12’ उत्तरी अक्षांश और 69° 30’ से 78° 17’ पूर्वी देशांतर तक है। राज्य की लंबाई 826 किमी और चौड़ाई 869 किमी है।
प्र. राजस्थान के चारों दिशाओं के अंतिम जिले कौन-से हैं?
उ. सबसे उत्तरी जिला श्रीगंगानगर, सबसे दक्षिणी बांसवाड़ा, सबसे पूर्वी धौलपुर और सबसे पश्चिमी जैसलमेर है।
प्र. राजस्थान का नक्शा और भू-नक्शा राजस्थान में क्या अंतर है?
उ. राजस्थान का नक्शा एक प्रशासनिक मानचित्र है, जिसमें जिले, संभाग और सीमाएँ दिखाई जाती हैं। भू-नक्शा राजस्व विभाग की एक अलग सेवा है, जिससे किसी विशेष खेत या भूखंड का खसरा नक्शा देखा जाता है। दोनों का उद्देश्य अलग है।
Phalodi touches pakistan sir
Phalodi are touched pakistan 💯
Yes 12 km area touches in pakisthan and add redclif now 5 district touchs red cliff फलोदी now touches short range
kya mai aap ke map video me use kr saktaa hu
You are free to use any image published on gkgsnotes.com, provided that you do not remove or alter our website name, logo, or any branding visible on the image.
Please include the following credit wherever the image is used:
“Image: gkgsnotes.com — Used with permission.”
its good for students but how i download it, please show pdf password
Why do you need the password?
Yes phalodi boundry touch pakistan
Apka bahut bahut धन्यवाद…ye jankari mere liye bahut महत्वपूर्ण है
ऐसे ही हमे भारत के बारे में जानकारी प्राप्त होती तो हमारे लिए बेहतरीन प्रदर्शन रहता किसी भी एग्जाम फाइट करने में बोथ अच्छा काम किया है आपने….धन्यवाद सर
धन्यवाद! बताओ क्या-क्या चाहियें?
जो आपने राजस्थान को समझने के लिए ये 4/5 नक्शे बनाए हैं ये हम स्टूडेंट के लिए काफी फायदेमंद हुए हैं समझने के लिए भी और लॉन्ग लाइफ याद रखने के लिए भी ठीक ऐसे ही हमे भारत के बारे में जानकारी नक्शे अनुसार चाहिए ताकि नक्शा देखते हैं काफी हद मदद मिले…… आपके द्वारा संचालित किए गए इस वेवसाइट पर जानकारी पूर्णत सही है लेकिन एक प्रॉब्लम हम फेस कर रहे है जो क्विज में सवाल दिए जाते है प्रेक्टिस के लिए उनके कही जगह उत्तर ओब्जेटिक में गलत या टूटे हुए शब्द गलत टाइप किए हुए है काफी परेशानी हो रही है साथ में कन्फ्यूजन भी रहता है…. धन्यवाद
नमस्ते प्रिया जी,
आपके इस सकारात्मक फीडबैक और सराहना के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! यह जानकर बेहद खुशी हुई कि राजस्थान के नक्शों के माध्यम से बनाई गई सामग्री आपकी पढ़ाई में उपयोगी साबित हो रही है। भारत के भूगोल और जानकारी को भी इसी प्रकार नक्शों (Maps) के जरिए आसान और लंबे समय तक याद रहने योग्य बनाने का सुझाव बहुत बेहतरीन है, हम जल्द ही इस पर काम करेंगे।
क्विज़ वाले सवालों में टाइपिंग और उत्तरों से जुड़ी परेशानी के बारे में बताने के लिए आपका विशेष धन्यवाद। हम चाहते हैं कि आपको एकदम सही और स्पष्ट जानकारी मिले।
क्या आप कृपया बता सकती हैं कि यह गलती किस आर्टिकल/पोस्ट की क्विज़ में हुई है?
यदि आप उस आर्टिकल का नाम या लिंक शेयर कर देंगी, तो हम उसे तुरंत सुधार (Correct) कर देंगे ताकि आपकी और बाकी स्टूडेंट्स की परेशानी और कन्फ्यूजन दूर हो सके।
एक बार फिर आपके सहयोग के लिए धन्यवाद!
Gajab sir ji