क्या आप स्पष्ट और हाई-क्वालिटी वाला Bihar Map (बिहार का नक्शा) खोज रहे हैं? अगर हाँ, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। इस पोस्ट में हमने आपके लिए बिहार के सभी महत्वपूर्ण मानचित्र—जैसे जिलावार नक्शा (District Wise Map), राजनीतिक मानचित्र (Political Map), और प्रमंडलों का नक्शा—हिंदी भाषा में उपलब्ध कराए हैं। चाहे आप BPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हों, या किसी प्रोजेक्ट के लिए जानकारी जुटा रहे हों, यहाँ से आप अपनी जरूरत के अनुसार किसी भी मानचित्र को HD क्वालिटी में (PDF फॉर्मेट) बिल्कुल फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार का नक्शा | Bihar Map 2026 pdf

Download HD Bihar Map Download Bihar Map PDF in Hindi
ऊपर दिया गया यह बिहार का नक्शा (Bihar Map) मुख्य रूप से राज्य के सभी 9 प्रमंडलों (Divisions) और उनके अंतर्गत आने वाले 38 जिलों को दर्शाता है। इसे बिहार का राजनीतिक मानचित्र (Political Map of Bihar) भी कहा जाता है। BPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह नक्शा बेहद महत्वपूर्ण है। इस Bihar District Wise Map की मदद से आप यह जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं कि बिहार के कौन-कौन से जिलों की सीमा उसके किस पड़ोसी राज्य या देश से मिलती है।
बिहार के इस राजनीतिक मानचित्र में दर्शायें गए महत्वपूर्ण तथ्य –
- बिहार भारत के तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के साथ सीमा साझा करता है।
- बिहार एकमात्र देश नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा भी साझा करता है।
- बिहार की सबसे लंबी सीमा उत्तर प्रदेश के साथ लगती है।
- बिहार के 8 जिलों की सीमा उत्तर प्रदेश के साथ लगती है जिनका उत्तर से दक्षिण की ओर क्रम इस प्रकार है- पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास
- बिहार के 8 जिलों की सीमा झारखंड के साथ लगती है जिनका पश्चिम से पूर्व की ओर क्रम इस प्रकार है- रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर और कटिहार
- बिहार के 3 जिलों की सीमा पश्चिम बंगाल के साथ लगती है जिनका उत्तर से दक्षिण की ओर क्रम इस प्रकार है- किशनगंज पूर्णिया और कटिहार
- बिहार के 7 जिलों की सीमा नेपाल के साथ लगती है जिनका पश्चिम से पूर्व की ओर क्रम इस प्रकार है- पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज
इन्हें भी पढ़े-
बिहार के 9 प्रमंडलों का नक्शा (Bihar Division Map)

Download Bihar Division Map HD Download Bihar Pramandal Map PDF
यह बिहार का नक्शा राज्य के प्रशासनिक विभाजन यानी 9 प्रमंडलों (Divisions of Bihar) को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। प्रशासनिक सुविधा के लिए बिहार के सभी 38 जिलों को इन 9 प्रमंडलों में बांटा गया है।
बिहार के 9 प्रमंडल और उनमें शामिल जिलों की संख्या इस प्रकार है:
- पटना – 6 जिले
- मगध – 5 जिले
- मुंगेर – 6 जिले
- भागलपुर – 2 जिले
- सारण – 3 जिले
- तिरहुत – 6 जिले
- दरभंगा– 3 जिले
- कोसी – 3 जिले
- पूर्णिया – 4 जिले
प्रमंडलों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:
- क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों के अनुसार बिहार का सबसे बड़ा प्रमंडल तिरहुत प्रमंडल है। इसके अंतर्गत कुल 6 जिले (पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और वैशाली) आते हैं।
- जिलों की संख्या के आधार पर बिहार का सबसे छोटा प्रमंडल भागलपुर प्रमंडल है। इसमें केवल 2 जिले (भागलपुर और बांका) शामिल हैं।
नोट – हमारी वेबसाइट पर निम्न राज्यों के नक़्शे उपलब्ध है :
बिहार का जिला मानचित्र (Bihar District Map)

Download Bihar Map District Wise HD Download Bihar District Map PDF Free
यह ज़िलावार मानचित्र (District Wise Map) बिहार के सभी 38 जिलों, उनकी सीमाओं और उनके मुख्यालयों को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
बिहार के जिलों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:
- क्षेत्रफल के अनुसार: बिहार का सबसे बड़ा जिला पश्चिमी चंपारण है, जबकि सबसे छोटा जिला शिवहर है (जो तिरहुत प्रमंडल के अंतर्गत आता है)।
- जनसंख्या के अनुसार: बिहार का सबसे बड़ा जिला राजधानी पटना है, जबकि सबसे छोटा जिला शेखपुरा है (जो मुंगेर प्रमंडल के अंतर्गत आता है)।
- सबसे नया जिला: बिहार का 38वाँ (और सबसे नवीनतम) जिला अरवल है, जिसे वर्ष 2001 में जहानाबाद जिले से अलग करके बनाया गया था।
- कुछ जिलों के मुख्यालय उनके नाम से अलग हैं (जैसे- पश्चिमी चंपारण का बेतिया, रोहतास का सासाराम, और भोजपुर का आरा)। इस नक्शे में आप इन स्थानों को भी आसानी से चिन्हित कर सकते हैं।
बिहार के प्रमंडल और उनके जिले (Bihar Map with Division and District)

Download Bihar Map with Division & District HD Download Bihar Division and District Map PDF
यह बिहार का संयुक्त मानचित्र है, जो राज्य के 9 प्रमंडलों और उनके अंतर्गत आने वाले सभी 38 जिलों को एक साथ दर्शाता है।
अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में यह प्रश्न पूछा जाता है कि अमुक जिला किस प्रमंडल का हिस्सा है। इस रंगीन नक्शे की मदद से आप आसानी से याद रख सकते हैं कि कौन सा जिला किस प्रमंडल में आता है।
बिहार के 9 प्रमंडल और उनके अंतर्गत आने वाले जिलों की पूरी सूची इस प्रकार है:
- पटना प्रमंडल: कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, पटना, और नालंदा (6 जिले)
- मगध प्रमंडल: औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया और नवादा (5 जिले)
- मुंगेर प्रमंडल: जमुई, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया (6 जिले)
- भागलपुर प्रमंडल: बांका और भागलपुर (2 जिले)
- पूर्णिया प्रमंडल: कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज (4 जिले)
- कोसी प्रमंडल: सहरसा, मधेपुरा और सुपौल (3 जिले)
- दरभंगा प्रमंडल: समस्तीपुर, मधुबनी और दरभंगा (3 जिले)
- तिरहुत प्रमंडल: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और वैशाली (6 जिले)
- सारण प्रमंडल: गोपालगंज, सिवान और सारण (3 जिले)
बिहार का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार

Download HD Bihar map in hindi Download Bihar map in hindi pdf
यह मानचित्र बिहार के अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इसमें राज्य के सबसे उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी जिलों को भी प्रदर्शित किया गया है।
बिहार का अक्षांशीय विस्तार 24°20’10” उत्तरी अक्षांश से 27°31’15” उत्तरी अक्षांश तक तथा देशांतरीय विस्तार लगभग 83°19’50” पूर्वी देशांतर से 88°17’40” पूर्वी देशांतर तक फैला हुआ है।
इस मानचित्र में निम्नलिखित चरम जिले दर्शाए गए हैं:
सबसे उत्तरी जिला- पश्चिमी चंपारण
सबसे दक्षिणी जिला – गया
सबसे पूर्वी जिला – किशनगंज
सबसे पश्चिमी जिला – कैमूर
बिहार के साथ सीमा साझा करने वाले राज्य

Download Bihar Location on India Map HD Download Bihar Neighbouring States Map PDF
यह मानचित्र भारत के नक्शे पर बिहार की सटीक स्थिति (Location of Bihar on India Map) को दर्शाता है। इसमें आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि बिहार, भारत के मानचित्र में कहाँ स्थित है और इसके पड़ोसी राज्य कौन-कौन से हैं।
भौगोलिक दृष्टि से बिहार भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक प्रमुख राज्य है। अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में बिहार की सीमा और उसकी चौहद्दी (Boundary) से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।
बिहार के पड़ोसी राज्य और देश: बिहार भारत के तीन राज्यों और एक देश के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जिसकी दिशाओं के अनुसार स्थिति इस प्रकार है:
- उत्तर में: नेपाल (नेपाल के साथ बिहार अपनी एकमात्र अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।)
- दक्षिण में: झारखण्ड (नवंबर 2000 में बिहार के दक्षिणी हिस्से को अलग करके ही झारखण्ड राज्य का गठन किया गया था।)
- पूर्व में: पश्चिम बंगाल
- पश्चिम में: उत्तर प्रदेश
बिहार एक नजर में
बिहार के नक्शे (Bihar Map) का अध्ययन करने के साथ-साथ राज्य से जुड़ी कुछ बुनियादी और महत्वपूर्ण भौगोलिक व प्रशासनिक जानकारी होना भी बेहद ज़रूरी है। BPSC और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ‘बिहार एक नजर में’ की विस्तृत सूची नीचे दी गई है:
| विवरण | महत्वपूर्ण तथ्य |
| राज्य का नाम | बिहार |
| राजधानी | पटना |
| स्थापना दिवस | 22 मार्च 1912 (प्रतिवर्ष 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है) |
| राज्य का दर्जा | 26 जनवरी 1950 |
| कुल भौगोलिक क्षेत्रफल | 94,163 वर्ग किलोमीटर |
| कुल जिले | 38 (सबसे नया जिला: अरवल) |
| कुल प्रमंडल | 9 |
| कुल अनुमंडल | 101 |
| कुल प्रखंड/अंचल | 534 |
| विधानमंडल का प्रकार | द्विसदनीय (विधानसभा और विधान परिषद दोनों) |
| लोकसभा सीटें | 40 |
| राज्यसभा सीटें | 16 |
| विधानसभा सीटें | 243 |
| विधान परिषद सीटें | 75 |
| राजकीय चिह्न | बोधि वृक्ष (दो स्वास्तिक के बीच) |
| राजकीय पशु | बैल |
| राजकीय पक्षी | गौरैया |
| राजकीय पुष्प | गेंदा |
| राजकीय वृक्ष | पीपल |
| राजकीय मछली | मांगुर |
| प्रमुख नदियाँ | गंगा, कोसी, गंडक, सोन, बागमती, घाघरा |
| सीमावर्ती राज्य | उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल |
| सीमावर्ती देश | नेपाल (उत्तर दिशा में) |
| उच्च न्यायालय | पटना उच्च न्यायालय (स्थापना: 1916) |
प्रश्न 1: बिहार का नया ज़िलावार नक्शा (District Wise Map) HD PDF में कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर:आप इस पोस्ट में दिए गए डाउनलोड बटन्स पर क्लिक करके बिहार का ज़िलावार, राजनीतिक और प्रमंडलों का नक्शा बिल्कुल फ्री में हाई-क्वालिटी (HD) PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न 2: वर्तमान में बिहार में कुल कितने प्रमंडल और जिले हैं?
उत्तर: प्रशासनिक सुविधा के लिए बिहार को 9 प्रमंडलों (Divisions) में बांटा गया है, जिनके अंतर्गत कुल 38 जिले (Districts) आते हैं। तिरहुत सबसे बड़ा और भागलपुर सबसे छोटा प्रमंडल है।
प्रश्न 3: क्षेत्रफल और जनसंख्या के हिसाब से बिहार का सबसे बड़ा ज़िला कौन सा है?
उत्तर: क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का सबसे बड़ा ज़िला पश्चिमी चंपारण है और सबसे छोटा ज़िला शिवहर है। वहीं, जनसंख्या के आधार पर पटना सबसे बड़ा और शेखपुरा सबसे छोटा ज़िला है।
प्रश्न 4: बिहार की सीमा भारत के किन-किन राज्यों से लगती है?
उत्तर: बिहार भारत के 3 राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इसके पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड स्थित है। उत्तर में यह नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाता है।
प्रश्न 5: उत्तर प्रदेश (UP) की सीमा से बिहार के कितने जिले लगते हैं?
उत्तर: उत्तर प्रदेश की सीमा से बिहार के 8 जिले लगते हैं। इन जिलों का उत्तर से दक्षिण की ओर क्रम पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास है।
Very good content .I am really like this pdf.
Bhut bahut dhanyawad itna good quality content Dene ke liye…☺️