UP Gk in hindi : उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

उत्तर प्रदेश भारत का एक प्रमुख और ऐतिहासिक राज्य है। प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPPSC, RO/ARO, और राज्य स्तरीय पुलिस व शिक्षक भर्तियों की दृष्टि से उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (UP GK) का अध्ययन अत्यंत महत्वपूर्ण है। अगर आप उत्तर प्रदेश के भौगोलिक, ऐतिहासिक और प्रशासनिक ढांचे को गहराई से समझना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। इस पोस्ट (UP GK in Hindi) में हम मानचित्रों के माध्यम से उत्तर प्रदेश का सामान्य परिचय, अक्षांशीय विस्तार, राजकीय प्रतीक चिह्न, सीमा साझा करने वाले राज्य और जिलों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
Up gk in hindi

Contents hide

उत्तर प्रदेश का सामान्य परिचय (Up gk in hindi)

  • उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर मध्य में अवस्थित एक सीमांत राज्य है। जिसकी राजधानी लखनऊ है। 
  • उत्तर प्रदेश का आकार लंबवत है तथा इसकी पूर्व से पश्चिम की लंबाई 650 किलोमीटर है तथा उत्तर से दक्षिण की लंबाई 240 किलोमीटर है।
  • उत्तर प्रदेश का संपूर्ण क्षेत्रफल 240928 वर्ग किलोमीटर है जो भारत के संपूर्ण क्षेत्रफल का 7.33% है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के राज्यों में उत्तर प्रदेश का चौथा स्थान है। क्षेत्रफल के अनुसार भारत के शीर्ष 5 राज्यों का क्रम इस प्रकार है- राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात।
  • उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 है जो पूरे भारत की जनसंख्या का 16.51% है। जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। जनसंख्या के आधार पर भारत के 5 शीर्ष राज्यों का क्रम इस प्रकार है- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश में 18 मंडल, 75 जिले और 351 तहसीलें है।
  • उत्तर प्रदेश का उच्च न्यायालय (High Court) प्रयागराज में स्थित है तथा इसकी खंडपीठ लखनऊ में स्थित है। उत्तर प्रदेश का उच्च न्यायालय भारत का सर्वाधिक न्यायाधीशों वाला उच्च न्यायालय है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना 17 मार्च 1866 को हुई थी। 

उत्तर प्रदेश (Up gk) से संबंधित सभी मानचित्रो को एचडी क्वालिटी में डाउनलोड करें

उत्तर प्रदेश का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार

उत्तर प्रदेश का अक्षांशीय विस्तार 23° 52’ उत्तरी अक्षांश से 30° 24’ उत्तरी अक्षांश के मध्य है। उत्तर प्रदेश का देशांतरीय विस्तार 77° 05’ पूर्वी देशांतर से 84°38’ पूर्वी देशांतर के मध्य है।

उत्तर प्रदेश का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार (Up gk in hindi)
यह इमेज उत्तर प्रदेश के अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार और उत्तर प्रदेश के सबसे पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी जिलों को दर्शाती है।

भारत की मानक समय रेखा (Indian Standard Time – IST) 82°30’ पूर्वी देशांतर के आधार पर निर्धारित की गई है, जो उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर से होकर गुजरती है। इसी रेखा को पूरे देश के समय निर्धारण का आधार बनाया गया है ताकि पूरे देश के लिए एक समान समय लागू किया जा सके, जिससे सभी क्षेत्रों में तालमेल बना रहता है।

उत्तर प्रदेश के चार सीमांत जिले

उत्तर प्रदेश के चारों दिशाओं के अंतिम (सीमांत) जिले अक्सर परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इन्हें आप नीचे दी गई टेबल के माध्यम से याद रख सकते हैं:

दिशाउत्तर प्रदेश का जिला
सबसे पूर्वी जिला बलिया
सबसे पश्चिमी जिलाशामली
सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर
सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र

उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीक

उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीक राज्य की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को दर्शाते हैं। परीक्षाओं में यहाँ से अक्सर सीधे प्रश्न पूछे जाते हैं।

उत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह
उत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह

उत्तर प्रदेश का राजकीय चिह्न (State Emblem):

उत्तर प्रदेश के राजकीय चिह्न को वर्ष 1938 में स्वीकृति मिली थी। यह चिह्न एक वृत्त (Circle) के अंदर बना हुआ है, जिसमें निम्नलिखित आकृतियां शामिल हैं:

  • दो मछलियाँ: यह अवध में मुस्लिम शासन (नवाबों) का प्रतीक है।
  • तीर-धनुष: यह हिंदू शासक भगवान श्री राम का प्रतीक है।
  • तीन तरंग रेखाएं: यह रेखाएं पवित्र गंगा और यमुना नदियों के बहाव एवं उनके संगम (प्रयागराज) का प्रतीक हैं।

उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीक: विस्तृत जानकारी

परीक्षाओं की दृष्टि से केवल प्रतीकों के नाम ही नहीं, बल्कि उनके वैज्ञानिक नाम और विशेषताएं जानना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है:

प्रतीक नाम वैज्ञानिक नाम महत्वपूर्ण तथ्य 
राजकीय पशुबारहसिंगा रुसर्वस डुवौसेलीयह मुख्य रूप से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान (लखीमपुर खीरी) में पाया जाता है।
राजकीय पक्षीसारस या क्रौंचएंटीगोन एंटीगोनयह दुनिया का सबसे ऊँचा उड़ने वाला पक्षी है जो अपनी जीवनभर की जोड़ी के लिए प्रसिद्ध है।
राजकीय वृक्षअशोक सराका अशोकइसे स्थानीय भाषा में ‘सीता अशोक’ भी कहा जाता है।
राजकीय पुष्पपलाश या टेसू ब्यूटिया मोनोस्पर्माइसे “जंगल की आग” कहा जाता है और इसे 4 जनवरी 2011 को मान्यता मिली।
राजकीय खेलहॉकी ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था।
राजकीय नृत्यकथक यह उत्तर प्रदेश का शास्त्रीय नृत्य है जिसे नवाब वाजिद अली शाह ने संरक्षण दिया था।

 

उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक सफर: ‘पश्चिमी प्रांत’ से ‘उत्तर प्रदेश’ बनने तक की सम्पूर्ण टाइमलाइन

  • 1833 से पहले (पश्चिमी प्रांत): अवध को छोड़कर यह क्षेत्र बंगाल प्रेसिडेंसी का हिस्सा था । इसे “पश्चिमी प्रांत” (Western Province) के नाम से जाना जाता था । उस समय तक इसकी अलग प्रांतीय पहचान स्थापित नहीं हुई थी और क्षेत्रीय शासन बंगाल प्रेसिडेंसी के अधीन ही था 

  • 1833 (आगरा प्रेसिडेंसी): इस क्षेत्र को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग करके ‘आगरा प्रेसिडेंसी’ बनाया गया । यह प्रशासनिक पृथक्करण उत्तर भारत के लिए एक नया प्रांतीय ढांचा बना और आगरा एक प्रमुख प्रांतीय केंद्र के रूप में उभरा 

  • 1836 (उत्तर-पश्चिमी प्रांत): आगरा प्रेसिडेंसी का नाम बदलकर ‘उत्तर-पश्चिमी प्रांत’ (North-Western Province) कर दिया गया । इसी समय मुख्यालय (राजधानी) आगरा को बनाया गया, जिससे आगरा इस प्रांत का केंद्रीय प्रशासनिक नगर बन गया 

  • 1856 (अवध का विलय): लॉर्ड डलहौजी द्वारा अवध का ब्रिटिश साम्राज्य में विलय कर लिया गया । इससे अवध की राजनीतिक स्वायत्तता समाप्त हो गई और वह ब्रिटिश शासन का भाग बन गया 

  • 1858 (राजधानी इलाहाबाद): 1857 की क्रांति के बाद, प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र आगरा से हटा दिया गया और राजधानी को आगरा से बदलकर इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) कर दिया गया । इलाहाबाद प्रांतीय शासन का नया केंद्र बना 

  • 1877 (प्रशासनिक एकीकरण): 1877 तक अवध का प्रशासनिक व न्यायिक मुख्यालय ‘लखनऊ’ रहा और उत्तर-पश्चिमी प्रांत का मुख्यालय ‘इलाहाबाद’ था । लेकिन 1877 में इन दोनों क्षेत्रों (अवध और उत्तर-पश्चिमी प्रांत) का एकीकरण कर दिया गया । नए संयुक्त प्रांत का नाम ‘उत्तर-पश्चिमी प्रांत, आगरा और अवध’ रखा गया 

  • 1902 (संयुक्त प्रांत का नया नाम): प्रांत का नाम बदलकर ‘आगरा और अवध का संयुक्त प्रांत’ (United Provinces of Agra and Oudh) कर दिया गया । यह नाम प्रशासनिक रूप से अधिक औपचारिक और संक्षिप्त स्वरूप था 

  • 1921 (लखनऊ आंशिक राजधानी): लखनऊ को उत्तर प्रदेश की ‘आंशिक राजधानी’ (Partial Capital) बनाया गया । यह राजधानी-विस्तार की दिशा में पहला बड़ा कदम था और यहीं से इसके पूर्ण राजधानी बनने की प्रक्रिया शुरू हुई 

  • 02 नवंबर, 1925 (राजधानी का आधिकारिक स्थानांतरण): प्रदेश की राजधानी इलाहाबाद से आधिकारिक रूप से लखनऊ स्थानांतरित कर दी गई । लखनऊ अब औपचारिक राजधानी बन गया था, हालाँकि प्रशासनिक शिफ्ट चरणबद्ध तरीके से हो रही थी 

  • 1935 (लखनऊ पूर्णतः कार्यशील): प्रांतीय सचिवालय का पूर्ण स्थानांतरण पूरा हुआ । न्यायिक और प्रशासनिक दोनों कार्यों की दृष्टि से लखनऊ राजधानी के रूप में 100% कार्यशील हो गया और प्रांतीय शासन का पूरा ढांचा एक ही केंद्र पर आ गया 

  • अप्रैल 1937 (संयुक्त प्रांत): पुराने विस्तृत नाम को हटाकर नया सरल नाम अपनाया गया और इस प्रांत का गठन केवल ‘संयुक्त प्रांत’ (United Provinces) के नाम से किया गया 

  • 24 जनवरी, 1950 (उत्तर प्रदेश का उदय): स्वतंत्र भारत में राज्य की आधुनिक पहचान स्थापित हुई और संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से ‘उत्तर प्रदेश’ कर दिया गया 

  • 09 नवंबर, 2000 (राज्य का विभाजन): उत्तर प्रदेश का विभाजन किया गया और 13 हिमालयी/पर्वतीय जिलों को अलग करके एक नया राज्य ‘उत्तरांचल’ बनाया गया (जिसका नाम 2007 में बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया) 

  • 24 जनवरी, 2018 (प्रथम उत्तर प्रदेश दिवस): राज्य की ऐतिहासिक-प्रशासनिक यात्रा के स्मरण के रूप में पहली बार ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ (UP Diwas) मनाया गया । इससे राज्य की पहचान और गौरव को औपचारिक मंच मिला 

1833 से 2018 तक उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक सफर दर्शाती टाइमलाइन इन्फोग्राफिक, जिसमें पश्चिमी प्रांत, आगरा प्रेसिडेंसी, उत्तर-पश्चिमी प्रांत, संयुक्त प्रांत, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड गठन और उत्तर प्रदेश दिवस की प्रमुख घटनाएं दिखाई गई हैं।
उत्तर प्रदेश का इतिहास टाइमलाइन (1833–2018) | पश्चिमी प्रांत से उत्तर प्रदेश बनने तक

उत्तर प्रदेश की विभिन्न राजधानियां

उत्तर प्रदेश एक विशाल राज्य है, इसलिए इसके प्रशासनिक, न्यायिक, आर्थिक और सांस्कृतिक कार्यों के प्रमुख केंद्र अलग-अलग शहरों में स्थित हैं। परीक्षाओं की दृष्टि से उत्तर प्रदेश की विभिन्न राजधानियों का विवरण इस प्रकार है:

राजधानी का प्रकारशहर का नामविशेष तथ्य
प्रशासनिक एवं विधायी राजधानीलखनऊराज्य का सचिवालय और विधानसभा यहीं स्थित हैं।
न्यायिक राजधानीप्रयागराजयहाँ उत्तर प्रदेश का उच्च न्यायालय स्थित है, जिसकी एक खंडपीठ लखनऊ में है।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक राजधानीवाराणसीइसे विश्व के सबसे प्राचीन जीवित शहरों में से एक माना जाता है।
औद्योगिक एवं आर्थिक राजधानीकानपुरइसे ‘उत्तर भारत का मैनचेस्टर’ और ‘चर्म राजधानी’ भी कहा जाता है।

उत्तर प्रदेश के साथ सीमा साझा करने वाले राज्य और देश

उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति इसे भारत का एकमात्र ऐसा राज्य बनाती है, जिसकी सीमाएं सर्वाधिक राज्यों को स्पर्श करती हैं।

मुख्य बिंदु:

  • उत्तर प्रदेश की सीमा कुल 8 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश (दिल्ली) के साथ लगती है।
  • ये 8 राज्य हैं: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार।
  • अंतरराष्ट्रीय सीमा: उत्तर प्रदेश एकमात्र देश नेपाल के साथ अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 579 किलोमीटर है।

उत्तर प्रदेश के साथ सीमा साझा करने वाले राज्य

पड़ोसी राज्यों की सीमा को स्पर्श करने वाले उत्तर प्रदेश के जिले

नीचे दी गई टेबल के माध्यम से आप आसानी से याद रख सकते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले किस राज्य के साथ सीमा बनाते हैं:

राज्य / देशस्पर्श करने वाले जिलों की संख्याउत्तर प्रदेश के जिलों के नाम (क्रमशः)
नेपाल (देश)7 जिलेपीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज।
मध्य प्रदेश11 जिले (सर्वाधिक)आगरा, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र।
उत्तराखंड7 जिलेसहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत।
बिहार7 जिलेमहाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र।
हरियाणा6 जिलेसहारनपुर, शामली, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा।
राजस्थान2 जिलेआगरा, मथुरा
दिल्ली (UT)2 जिलेगाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर
हिमाचल प्रदेश1 जिला (सबसे कम)सहारनपुर
छत्तीसगढ़1 जिलासोनभद्र
झारखंड1 जिलासोनभद्र
Up gk in hindi
इस मैप में आप उत्तर प्रदेश के कौन-कौन से जिले किन-किन राज्यों के साथ सीमा साझा करते हैं यह देख सकते हैं

🎯 परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य (UP GK Border Facts)

प्रतियोगी परीक्षाओं में सीमावर्ती जिलों से कुछ विशेष प्रश्न बार-बार पूछे जाते हैं। इन्हें आप नीचे दिए गए तथ्यों से आसानी से याद कर सकते हैं:

  • सर्वाधिक राज्यों को स्पर्श करने वाला जिला: सोनभद्र — यह एकमात्र ऐसा जिला है जो सर्वाधिक 4 राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार) के साथ सीमा साझा करता है।
  • तीन राज्यों को स्पर्श करने वाला जिला: सहारनपुर — इसकी सीमा 3 राज्यों (हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) से लगती है।
  • तीन ओर से घिरा जिला: ललितपुर — यह मध्य प्रदेश से तीन तरफ से घिरा हुआ है और यूपी के केवल एक ही जिले (झांसी) के साथ सीमा बनाता है।
  • सबसे लंबी सीमा: उत्तर प्रदेश अपनी सबसे लंबी सीमा मध्य प्रदेश (11 जिलों) के साथ साझा करता है।
  • सबसे छोटी सीमा: उत्तर प्रदेश अपनी सबसे छोटी सीमा हिमाचल प्रदेश (केवल 1 जिला – सहारनपुर) के साथ साझा करता है।
  • प्राकृतिक सीमा: यमुना नदी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच एक प्राकृतिक सीमा का निर्धारण करती है।
  • भौगोलिक बिंदु: उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी बिंदु बिहार के साथ, पश्चिमी बिंदु हरियाणा के साथ, उत्तरी बिंदु हिमाचल प्रदेश के साथ और दक्षिणी बिंदु छत्तीसगढ़ के साथ लगा हुआ है।

उत्तर प्रदेश के मंडल और जिले

प्रशासनिक सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश को 18 मंडलों (Divisions) और 75 जिलों (Districts) में विभाजित किया गया है।

उत्तर प्रदेश के मंडल और जिले
यह फोटो उत्तर प्रदेश के मंडल और जिलों को मानचित्र पर दर्शाती है।

उत्तर प्रदेश के 18 मंडल और उनमें शामिल जिले:

क्र.सं.मंडल का नाममुख्यालय (HQ)शामिल जिले
1.लखनऊलखनऊलखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव (6 जिले)
2.कानपुरकानपुर नगरकानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज (6 जिले)
3.मेरठमेरठमेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत (6 जिले)
4.अयोध्याअयोध्याअयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर (5 जिले)
5.अलीगढ़अलीगढ़अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज (4 जिले)
6.आगराआगराआगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी (4 जिले)
7.वाराणसीवाराणसीवाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली (4 जिले)
8.गोरखपुरगोरखपुरगोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज (4 जिले)
9.देवीपाटनगोंडागोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर (4 जिले)
10.बरेलीबरेलीबरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर (4 जिले)
11.मुरादाबादमुरादाबादमुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, सम्भल (5 जिले)
12.प्रयागराजप्रयागराजप्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी (4 जिले)
13.चित्रकूटबांदाबांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर (4 जिले)
14.मिर्जापुरमिर्जापुरमिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही (3 जिले)
15.आजमगढ़आजमगढ़आजमगढ़, मऊ, बलिया (3 जिले)
16.बस्तीबस्तीबस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर (3 जिले)
17.झांसीझांसीझांसी, ललितपुर, जालौन (3 जिले)
18.सहारनपुरसहारनपुरसहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली (3 जिले)

(नोट: देवीपाटन और चित्रकूट मंडल के मुख्यालयों के नाम उनके मंडल के नाम से अलग हैं, इन्हें विशेष रूप से याद रखें।)

💡 परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य (UP GK Mandal Facts)

  • नवीनतम मंडल: उत्तर प्रदेश का 18वां और सबसे नवीनतम मंडल अलीगढ़ है, जिसे वर्ष 2008 में आगरा और अलीगढ़ के कुछ हिस्सों को काटकर बनाया गया था।
  • सर्वाधिक जिलों वाले मंडल: लखनऊ, कानपुर और मेरठ मंडलों में सर्वाधिक 6-6 जिले शामिल हैं।
  • सबसे कम जिलों वाले मंडल: मिर्जापुर, आजमगढ़, बस्ती, झांसी और सहारनपुर मंडलों में सबसे कम 3-3 जिले हैं।
  • क्षेत्रफल में मंडल: क्षेत्रफल के अनुसार उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मंडल लखनऊ है, जबकि सबसे छोटा मंडल झांसी है।

उत्तर प्रदेश के वे जिले जिनके मुख्यालय (Headquarters) अलग हैं

(परीक्षाओं में मिलान – Matching वाले प्रश्नों के लिए अति महत्वपूर्ण)

छात्र अक्सर उन जिलों में कन्फ्यूज हो जाते हैं जिनके मुख्यालयों का नाम जिले के नाम से अलग होता है। यहाँ उन सभी जिलों की सूची दी गई है:

जिले का नाममुख्यालय का नाम 
गौतमबुद्ध नगरनोएडा 
सोनभद्ररॉबर्ट्सगंज 
अमेठीगौरीगंज 
संत कबीर नगरखलीलाबाद 
कुशीनगरपडरौना 
सिद्धार्थनगरनौगढ़ 
जालौनउरई 
कानपुर देहातअकबरपुर माती
अम्बेडकर नगरअकबरपुर 
भदोहीज्ञानपुर 
कौशांबीमंझनपुर 
फर्रुखाबादफतेहगढ़ 
सम्भलबहजोई 
श्रावस्तीभिनगा
चित्रकूटकर्वी 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में उत्तर प्रदेश के जिले

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region – NCR) में उत्तर प्रदेश के कुल 8 जिले शामिल हैं। परीक्षा की दृष्टि से इन सभी जिलों के नाम याद रखना आवश्यक है:

NCR में शामिल 8 जिले:

  1. मेरठ
  2. गाजियाबाद
  3. गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  4. बुलंदशहर
  5. हापुड़
  6. बागपत
  7. मुजफ्फरनगर
  8. शामली (NCR में शामिल होने वाला सबसे नवीनतम/8वाँ जिला)

प्रस्तावित जिले (Proposed Districts): वर्तमान में उत्तर प्रदेश के 4 अन्य जिलों को भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास लंबित है। ये जिले हैं— मथुरा, अलीगढ़, हाथरस और बिजनौर (कुछ प्रस्तावों में सहारनपुर का नाम भी शामिल है)।

💡 परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य (Exam Secial Points):

  • सबसे नया जिला: शामली को दिसंबर 2017 में उत्तर प्रदेश के 8वें जिले के रूप में NCR में शामिल किया गया था। (यह प्रश्न कई बार पूछा जा चुका है)।
  • दिल्ली से सटे जिले: उत्तर प्रदेश के केवल 2 जिले (गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर) ही दिल्ली की भौगोलिक सीमा को स्पर्श करते हैं।
  • NCR की तर्ज पर SCR: हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने NCR की तर्ज पर लखनऊ और उसके आस-पास के जिलों को मिलाकर राज्य राजधानी क्षेत्र (State Capital Region – SCR) बनाने की अधिसूचना जारी की है, जिसमें लखनऊ सहित 6 जिले (लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी) शामिल हैं। (यह करेंट अफेयर्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण है)।

उत्तर प्रदेश का राजनीतिक प्रशासन

उत्तर प्रदेश में द्विसदनीय विधानमंडल (Bicameral Legislature) की व्यवस्था है, जिसमें निम्न सदन को ‘विधानसभा’ और उच्च सदन को ‘विधान परिषद’ कहा जाता है। (नोट: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 168 के अनुसार वर्तमान में भारत के केवल 6 राज्यों में विधान परिषद है— उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना।)

1. सीटों का विवरण 

परीक्षाओं में त्वरित रिवीजन के लिए उत्तर प्रदेश की सीटों का विवरण नीचे दी गई टेबल में है:

सदन का नामकुल सीटेंविशेष तथ्य
लोकसभा 80देश में सर्वाधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य
राज्यसभा 31देश में सर्वाधिक राज्यसभा सीटों वाला राज्य
विधानसभा403104वें संविधान संशोधन द्वारा एंग्लो-इंडियन का मनोनयन समाप्त। अब कुल सीटें 403 हैं।
विधान परिषद 100देश में सर्वाधिक विधान परिषद सीटों वाला राज्य

2. सीटों का आरक्षण (SC/ST Reservation)

  • लोकसभा में: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 17 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए एक भी (0) सीट आरक्षित नहीं है।
  • विधानसभा में: उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से कुल 86 सीटें आरक्षित हैं। इनमें से 84 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए और 02 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। (ST के लिए आरक्षित 2 विधानसभा सीटें: ओबरा और दुद्धी, जो सोनभद्र जिले में हैं)

3. विधानसभा सीटों का जिलेवार वितरण

  • सर्वाधिक विधानसभा सीटों वाला जिला: प्रयागराज (इलाहाबाद) – कुल 12 सीटें। इसके बाद आजमगढ़ (10 सीटें) और आगरा/कानपुर नगर (9-9 सीटें) का स्थान आता है।
  • सबसे कम विधानसभा सीटों वाले जिले: श्रावस्ती, महोबा और चित्रकूट (प्रत्येक जिले में मात्र 2-2 विधानसभा सीटें हैं)।

4. संसदीय एवं विधानसभा क्षेत्र (मतदाताओं की दृष्टि से)

  • सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र (लोकसभा): गाजियाबाद
  • सबसे छोटा संसदीय क्षेत्र (लोकसभा): बागपत
  • सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र: साहिबाबाद (गाजियाबाद जिला)

💡 परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य:

  • राष्ट्रपति शासन: उत्तर प्रदेश में अब तक सर्वाधिक 10 बार राष्ट्रपति शासन (अनुच्छेद 356) लगाया जा चुका है। पहली बार 25 फरवरी 1968 को लगा था।
  • नगर निगम: उत्तर प्रदेश में कुल 17 नगर निगम हैं। 17वाँ और सबसे नवीनतम नगर निगम शाहजहांपुर (अप्रैल 2018 में गठित) है। 16वाँ मथुरा-वृंदावन और 15वाँ अयोध्या था।
  • एंग्लो-इंडियन आरक्षण समाप्ति: पहले विधानसभा में (403+1) 404 सदस्य होते थे, लेकिन 104वें संविधान संशोधन अधिनियम (2019) के तहत राज्यपाल द्वारा एक एंग्लो-इंडियन के मनोनयन की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है।
  • पंचायत राज व्यवस्था: उत्तर प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था लागू है (ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत)। प्रदेश में कुल 75 जिला पंचायतें हैं।

उत्तर प्रदेश के जिले और उनसे संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

उत्तर प्रदेश के जिलों का क्षेत्रफल और उनकी भौगोलिक सीमाएं राज्य स्तरीय परीक्षाओं का सबसे पसंदीदा विषय हैं। नीचे दिए गए सभी तथ्य आधिकारिक और अद्यतन (Updated) हैं।

1. क्षेत्रफल के अनुसार उत्तर प्रदेश के 5 सबसे बड़े और छोटे जिले

क्रम5 सबसे बड़े जिले (वर्ग किमी)5 सबसे छोटे जिले (वर्ग किमी)
1.लखीमपुर खीरी (7680)भदोही (1015)
2.सोनभद्र (6788)गाजियाबाद (1034)
3.हरदोई (5989)हापुड़ (1116)
4.सीतापुर (5743)शामली (1167.5)
5.प्रयागराज (5482)बागपत (1321)

📌 महत्वपूर्ण नोट (हापुड़ vs भदोही):

अधिकतर पुस्तकों में उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड को माना जाता है। लेकिन ऊपर दिये गये जिलों के क्षेत्रफल के आंकड़े संबंधित जिलों की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) से लिये गये हैं, जिसके अनुसार उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला भदोही है। भदोही और हापुड़ जिलों के नाम पर मैंने उनकी ऑफिशियल वेबसाइट की लिंक लगा दी है, आप उस पर क्लिक करके भी देख सकते हैं।

⚠️ परीक्षा के लिए विशेष सलाह: प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे- UPPSC, UPSSSC, UP Police आदि) में आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से ‘हापुड़’ को ही सही उत्तर माना जाता है। इसलिए, यदि परीक्षा के विकल्पों में ‘हापुड़’ दिया गया हो, तो आपको ‘हापुड़’ ही चुनना चाहिए। 

2. जिलों की सीमाओं से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

यहाँ से UPPSC, RO/ARO और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं में अक्सर सीधे प्रश्न बनते हैं:

  • सर्वाधिक जिलों को स्पर्श करने वाला जिला: वर्तमान में उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक जिलों को स्पर्श करने वाला जिला हरदोई है। यह सर्वाधिक 8 जिलों (शाहजहांपुर, लखीमपुर-खीरी, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कन्नौज और फर्रुखाबाद) की सीमाओं को स्पर्श करता है।

  •  राज्यों को स्पर्श करने वाला जिला: सोनभद्र देश का एकमात्र ऐसा जिला है जो 4 राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार) की सीमाओं को स्पर्श करता है।
  •  राज्यों को स्पर्श करने वाला जिला: सहारनपुर (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा को स्पर्श करता है)।
  • तरफ से मध्य प्रदेश से घिरा जिला: ललितपुर (यह उत्तर प्रदेश का एकमात्र जिला है जो मध्य प्रदेश से तीन ओर से पूरी तरह घिरा हुआ है)।
  • उत्तर प्रदेश के नवीनतम जिले: हापुड़, संभल तथा शामली हैं। इनकी घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री सुश्री मायावती द्वारा 28 सितंबर 2011 को क्रमशः पंचशील नगर, भीम नगर तथा प्रबुद्ध नगर के रूप में की गई थी (वर्तमान में इनके नाम हापुड़, संभल और शामली हैं)।

3. क्विक रिवीजन: उत्तर प्रदेश में ‘सर्वाधिक’ और ‘सबसे कम’

तथ्यसर्वाधिकन्यूनतम
वर्षागोरखपुरमथुरा
क्षेत्रफललखीमपुर खीरीभदोही (आधिकारिक वेबसाइट अनुसार) / हापुड़
कुल जनसंख्याप्रयागराज (इलाहाबाद)महोबा
जनसंख्या घनत्वगाजियाबादललितपुर
कुल साक्षरता दरगौतमबुद्ध नगरश्रावस्ती
पुरुष साक्षरता दरगौतमबुद्ध नगरश्रावस्ती
महिला साक्षरता दरकानपुर नगरश्रावस्ती
लिंगानुपातजौनपुर (1024)गौतमबुद्ध नगर (851)
शिशु लिंगानुपातबलरामपुर (950)बागपत (841)
दशकीय वृद्धि दरगौतमबुद्ध नगरकानपुर नगर
अनुसूचित जाति जनसंख्यासीतापुरबागपत
अनुसूचित जनजाति जनसंख्यासोनभद्रबागपत
वन क्षेत्रसोनभद्रभदोही (संत रविदास नगर)
नगरीय जनसंख्यागाजियाबादश्रावस्ती
ग्रामीण जनसंख्याप्रयागराजगौतमबुद्ध नगर
मेलेमथुरा (सर्वाधिक 86 मेले)पीलीभीत

उत्तर प्रदेश का नक्शा जिसमें सबसे बड़ा जिला, सबसे छोटा जिला, सबसे अधिक साक्षरता वाला जिला, सबसे कम साक्षरता वाला जिला, सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला, न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला, सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला, न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला जिला, सर्वाधिक वर्षा वाला जिला, सबसे कम वर्षा वाला जिला, चार राज्यों से घिरा जिला आदि दर्शाए गए हैं।

UP Gk से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से उत्तर प्रदेश के प्रशासन और इतिहास से जुड़े कुछ अति-महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं:

1. उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगम

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में कुल 17 नगर निगम हैं। परीक्षा में अक्सर नवीनतम नगर निगमों के बारे में पूछा जाता है। इनकी सूची इस प्रकार है:

  1. लखनऊ
  2. प्रयागराज (इलाहाबाद)
  3. मेरठ
  4. गाजियाबाद
  5. कानपुर नगर
  6. फिरोजाबाद
  7. बरेली
  8. मथुरा-वृंदावन (16वाँ)
  9. मुरादाबाद
  10. आगरा
  11. वाराणसी
  12. गोरखपुर
  13. अलीगढ़
  14. सहारनपुर
  15. झांसी
  16. अयोध्या (15वाँ)
  17. शाहजहांपुर (17वाँ और सबसे नवीनतम)

2. पुलिस कमिश्नर प्रणाली वाले जिले

उत्तर प्रदेश के बड़े महानगरों में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वर्तमान में 7 जिलों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की गई है।

(विशेष तथ्य: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में जिलाधिकारी (डीएम) के मजिस्ट्रियल अधिकार, जैसे- धारा 144 लागू करना, दंगे के समय लाठीचार्ज या फायरिंग का आदेश देना और हथियारों के लाइसेंस जारी करना आदि, सीधे पुलिस कमिश्नर को मिल जाते हैं। इससे पुलिस बिना देरी किए स्वतंत्र और त्वरित निर्णय ले पाती है।)

कमिश्नर प्रणाली वाले 7 जिले:

  • लखनऊ
  • गौतमबुद्ध नगर (नोएडा)
  • कानपुर नगर
  • वाराणसी
  • गाजियाबाद
  • आगरा
  • प्रयागराज

3. प्रथम एवं विशिष्ट व्यक्ति (उत्तर प्रदेश)

पद / उपलब्धिव्यक्ति का नामविशेष तथ्य
प्रथम मुख्यमंत्रीपंडित गोविंद बल्लभ पंतइन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी होने के नाते वर्ष 1957 में ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।
प्रथम उपमुख्यमंत्रीचौधरी नारायण सिंहयह स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद उत्तर प्रदेश के पहले उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे।
प्रथम महिला मुख्यमंत्रीसुचेता कृपलानीयह उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश के किसी भी राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं।
राज्य की दूसरी महिला मुख्यमंत्रीसुश्री मायावतीउत्तर प्रदेश में अब तक केवल दो महिला मुख्यमंत्री हुई हैं। (सुश्री मायावती राज्य में सर्वाधिक 4 बार मुख्यमंत्री रही हैं)।
सबसे युवा मुख्यमंत्रीअखिलेश यादवयह मात्र 38 वर्ष की आयु में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए थे।
प्रथम महिला राज्यपालसरोजिनी नायडूयह देश की भी पहली महिला राज्यपाल थीं और ‘भारत कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध हैं।
प्रथम विधानसभा अध्यक्षराजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडनहिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा दिलाने में इनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

4. विविध परीक्षा उपयोगी तथ्य

  • राष्ट्रपति शासन: उत्तर प्रदेश में अब तक सर्वाधिक 10 बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है।
  • उत्तर प्रदेश दिवस: प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाता है। (24 जनवरी 1950 को ही ‘संयुक्त प्रांत’ का नाम बदलकर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया था)।
  • प्रवासी भारतीय दिवस: उत्तर प्रदेश में प्रवासी भारतीय (एनआरआई) दिवस प्रत्येक वर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है।

💡 नवीनतम अपडेट्स (ध्यान रखें):

  • उत्तर प्रदेश का 17वाँ और सबसे नया नगर निगम शाहजहांपुर है, जिसका गठन अप्रैल 2018 में किया गया था।
  • उत्तर प्रदेश दिवस (24 जनवरी) मनाने की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2018 से की गई थी, यह तथ्य हाल ही की कई परीक्षाओं में पूछा गया है।

इस पोस्ट UP Gk in hindi मे हमने UP gk से संबंधित बहुत से महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की है। अभी UP gk से संबंधित बहुत से महत्वपूर्ण विषय छूटे हुए हैं जिन्हें हम आने वाले भागों में इसी तरह मानचित्रो के माध्यम से कवर करेंगे। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगा हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में अवश्य दें। धन्यवाद!

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज और टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं। हमारे फेसबुक पेज पर आपको बहुत ही महत्वपूर्ण मैप्स और नोटिस प्राप्त होंगे।

3 thoughts on “UP Gk in hindi : उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान”

Leave a Comment