भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023 (Van Sthiti Report 2023)

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री ‘भूपेंद्र यादव’ ने उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय वन अनुसंधान संस्थान से भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023 के 18वें संस्करण को जारी किया। गौरतलब है कि पहली बार यह रिपोर्ट 1987 में प्रकाशित की गई थी और तब से इसे हर दो वर्षों के अंतराल पर जारी किया जा रहा है।भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023

Contents hide

भारतीय वन स्थिति रिपोर्ट कौन जारी करता है?

भारत में वन स्थिति रिपोर्ट भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) द्वारा प्रत्येक 2 वर्ष में जारी की जाती है। भारतीय वन सर्वेक्षण पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के अधीन एक संस्थान है। भारतीय वन सर्वेक्षण प्रमुख कार्य देश के वन और वृक्ष आवरण की सटीक और व्यापक जानकारी एकत्रित करना, विश्लेषण करना और उसे सार्वजनिक करना है। 

इस रिपोर्ट में भारत में वनावरण, वृक्ष आवरण, मैंग्रोव वन, भारत के वनों में कार्बन स्टॉक, वनाग्नि की घटनाएं, कृषि वानिकी आदि विषयों पर जानकारी शामिल होती है। 

वन स्थिति रिपोर्ट 2023 के अनुसार वनावरण (Forest Cover) और वृक्ष आवरण (Tree cover) की परिभाषा-

वनावरण (Forest cover) उन सभी भूमि क्षेत्रों को कहते हैं, जिनका क्षेत्रफल एक हेक्टेयर या उससे अधिक हो और जिन पर पेड़ों की छत्रछाया (Canopy) 10% या उससे अधिक हो। इसमें भूमि का स्वामित्व या कानूनी स्थिति मायने नहीं रखती, और इसमें बाग, बांस तथा ताड़ के वृक्ष भी शामिल होते हैं। यह किसी भी प्रकार की भूमि पर पेड़ों की उपस्थिति को दर्शाता है, चाहे वह अधिसूचित वन क्षेत्र हो या नहीं। रिमोट सेंसिंग तकनीकों के माध्यम से भूमि की कानूनी स्थिति का पता लगाना संभव नहीं होने के कारण, उपग्रह चित्रों से प्राप्त आंकड़ों को सीधे वन आवरण के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।

इस रिपोर्ट में ‘वृक्ष आवरण‘ का मतलब उन क्षेत्रों से है जो दर्ज वन क्षेत्रों के बाहर पेड़ों से ढके होते हैं। ये क्षेत्र एकल पेड़ से लेकर 1 हेक्टेयर से छोटे पेड़ों के समूह तक हो सकते हैं, क्योंकि 1 हेक्टेयर से बड़े क्षेत्र पहले ही वन आवरण में शामिल हैं। इसमें बाग-बगान, रेखीय बागान और फैले हुए पेड़ शामिल हो सकते हैं, जिन्हें उपग्रह चित्रों के विश्लेषण के दौरान वन आवरण के रूप में नहीं गिना गया।

वन स्थिति रिपोर्ट 2023 के अनुसार भारत में वन और वृक्ष आवरण-

वन स्थिति रिपोर्ट 2023 के अनुसार भारत में वन और वृक्ष आवरण 827357 वर्ग किलोमीटर है जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 25.17 प्रतिशत है। 

जिसमें वन क्षेत्र लगभग 715343 वर्ग किलोमीटर है जो कि देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 21.76% है। जबकि वृक्ष क्षेत्र 112014 वर्ग किलोमीटर है जो देश के भौगोलिक क्षेत्रफल का 3.41% है। 

वन स्थिति रिपोर्ट 2023 के अनुसार भारत में वन और वृक्ष आवरण की लिस्ट
स्रोत- भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023

वर्ष 2021 की तुलना में देश के कुल वन एवं वृक्ष क्षेत्र में 1445 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है जिसमें वन आवरण में 156 वर्ग किलोमीटर की तथा वृक्ष आवरण में 1289 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि शामिल है।

वन और वृक्ष आवरण में सर्वाधिक वृद्धि करने वाले शीर्ष राज्य-

  1. छत्तीसगढ़ (684 वर्ग किलोमीटर)
  2. उत्तर प्रदेश (559 वर्ग किलोमीटर) 
  3. उड़ीसा (559 वर्ग किलोमीटर) 

इन तीनों राज्यों के वन और वृक्ष आवरण में हुई वृद्धि को जोड़ लिया जाए तो यह 1802 वर्ग किलोमीटर हो जाती है जो कि पूरे देश में हुई कुल वृद्धि (1445 वर्ग किलोमीटर) से भी अधिक है । ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ राज्यों के वन और वृक्ष आवरण में कमी भी आई है।

इन्हें भी पढ़ें-

क्षेत्रफल के आधार पर सर्वाधिक वन और वृक्ष आवरण वाले शीर्ष राज्य-

  1. मध्य प्रदेश (801724 वर्ग किलोमीटर) 
  2. अरुणाचल प्रदेश (67083 वर्ग किलोमीटर) 
  3. महाराष्ट्र (65383 वर्ग किलोमीटर) 

क्षेत्रफल की दृष्टि से सर्वाधिक वन आवरण वाले शीर्ष राज्य- 

  1. मध्य प्रदेश (17073 वर्ग किलोमीटर) 
  2. अरुणाचल प्रदेश (65882 वर्ग किलोमीटर) 
  3. छत्तीसगढ़ (55812 वर्ग किलोमीटर) 

वनावरण में सर्वाधिक वृद्धि दिखाने वाले शीर्ष राज्य-

  1. मिजोरम (242 वर्ग किलोमीटर) 
  2. गुजरात (180 वर्ग किलोमीटर) 
  3. उड़ीसा (152 वर्ग किलोमीटर) 

प्रतिशत की दृष्टि से सर्वाधिक वन आवरण वाले शीर्ष राज्य-

  1. लक्षद्वीप (91.33%) 
  2. मिजोरम (85.3 4%) 
  3. अंडमान एवं निकोबार द्वीप (81.62%)

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • वन स्थिति रिपोर्ट 2023 (van sthiti report 2023) के अनुसार देश में 19 राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जिनके 33% से अधिक भौगोलिक क्षेत्र पर वनावरण है।
  • इनमें से 8 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 75% से अधिक वन क्षेत्र है ये राज्य / केंद्र शासित प्रदेश हैं मिजोरम, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर। 

भारत में मैंग्रोव वन 

  • वन स्थिति रिपोर्ट 2023 के अनुसार देश में कुल मैंग्रोव आवरण 4992 वर्ग किलोमीटर है जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 0.15% है।
  • भारत में 2021 की तुलना में मैंग्रोव वन क्षेत्र में 7.43 वर्ग किलोमीटर की कमी दर्ज की गई है। इस अवधि में गुजरात राज्य में मैंग्रोव वनों का सर्वाधिक नुकसान हुआ है, जहां क्षेत्रफल में 36.39 वर्ग किलोमीटर की गिरावट दर्ज की गई।
  • मैंग्रोव वनों में सर्वाधिक वृद्धि आंध्र प्रदेश में दर्ज की गई, जहाँ यह क्षेत्र 13.01 वर्ग किलोमीटर तक बढ़ा। इसके बाद महाराष्ट्र का स्थान रहा, जहाँ मैंग्रोव वनों का विस्तार 12.39 वर्ग किलोमीटर हुआ।

वन स्थिति रिपोर्ट 2023 के अनुसार भारत में सर्वाधिक मैंग्रोव आवरण वाले शीर्ष राज्य-

  1. पश्चिम बंगाल (42.45%) 
  2. गुजरात (23.32%) 
  3. अंडमान निकोबार द्वीप समूह (12.19%) 
  4. आंध्र प्रदेश (8.4%) 

भारत में सर्वाधिक मैंग्रोव वन पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित हैं, जो देश के कुल मैंग्रोव वन क्षेत्र का 42.45 प्रतिशत हैं।

कार्बन स्टॉक

वन स्थिति रिपोर्ट 2023 (van sthiti report 2023) के अनुसार भारत में वनों का कुल कार्बन स्टॉक 7285.5 मिलियन टन है। कार्बन स्टॉक में 2021 की तुलना में 85.5 मिलियन टन की वृद्धि हुई है।

भारत ने अपने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) के तहत 2030 तक 2.5 से 3.0 बिलियन टन CO₂ के समतुल्य अतिरिक्त कार्बन सिंक बनाने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान आकलन के अनुसार, देश ने 2005 के आधार वर्ष की तुलना में 2.29 बिलियन टन अतिरिक्त कार्बन सिंक प्राप्त कर लिया है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि भारत अपने लक्ष्यों के काफी करीब पहुंच चुका है और आने वाले वर्षों में इसे पूरा करने की दिशा में प्रगति कर रहा है।

शीर्ष कार्बन स्टॉक वाले राज्य है-

  1.  मध्य प्रदेश (680 मिलियन टन)
  2. छत्तीसगढ़ (505 मिलियन टन)
  3. महाराष्ट्र (465 मिलियन टन) 

भारत में बांस क्षेत्र

वन स्थिति रिपोर्ट 2023 में देश में कुल बांस क्षेत्र 154670 वर्ग किलोमीटर अनुमानित किया गया है। बांस क्षेत्र में वर्ष 2021 की तुलना में 5227 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है।

सर्वाधिक बांस क्षेत्र वाले राज्य-

  1. मध्य प्रदेश (20421 वर्ग किलोमीटर )
  2. अरुणाचल प्रदेश (18424 वर्ग किलोमीटर)
  3. महाराष्ट्र (13,572 वर्ग किलोमीटर)
  4. ओडिशा (12328 वर्ग किलोमीटर)

सर्वाधिक वन क्षेत्र वाले विश्व के 10 देश ( वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन 2020 के अनुसार) 

  1. रूस
  2. ब्राजील
  3. कनाडा
  4. संयुक्त राज्य अमेरिका
  5. चीन
  6. ऑस्ट्रेलिया
  7. कांगो प्रजातांत्रिक गणराज्य
  8. इंडोनेशिया
  9. पेरू
  10. भारत

वन क्षेत्र में सर्वाधिक औसत वार्षिक वृद्धि करने वाले पांच देश (वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन 2020 के अनुसार) 

  1. चीन
  2. ऑस्ट्रेलिया
  3. भारत
  4. चिली
  5. वियतनाम

 

इन्हें भी पड़े-

Leave a Comment