बिहार का नक्शा (मानचित्र) | Bihar district Map pdf

सभी पाठकों को मेरा नमस्कार आज की इस पोस्ट ‘बिहार का नक्शा (Bihar District Map pdf )’ के माध्यम से मैं आप लोगों को हिंदी भाषा में बिहार राज्य से संबंधित विभिन्न प्रकार के मानचित्रो को प्रदान कर रहा हूं। आप इन मानचित्रो को एचडी क्वालिटी में फ्री में डाउनलोड भी कर सकते हैं। यदि आप बिहार से संबंधित किसी अन्य प्रकार के मानचित्रो या किसी अन्य राज्य के मानचित्र को बनवाना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में हमें बताएं हम उन मानचित्रो को भी बनाकर इसी पोस्ट में जोड़ देंगे। 

बिहार का नक्शा (मानचित्र) | Bihar District Map pdf

Bihar district Map in hindi

Download HD bihar district map                    Download Bihar district map pdf

यह बिहार का नक्शा राज्य के प्रमंडलों और उनके अंतर्गत आने वाले जिलों को दर्शाता है। साथ ही, यह मानचित्र यह भी दिखाता है कि बिहार की सीमा भारत के किन-किन राज्यों से लगती है। इसके अलावा, इसमें बिहार की अंतरराष्ट्रीय सीमा भी स्पष्ट रूप से दर्शाई गई है। इस नक्शे की मदद से यह जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है कि बिहार के कौन-कौन से जिलों की सीमा उसके किस पड़ोसी राज्य से मिलती है। 

बिहार के इस राजनीतिक मानचित्र में दर्शायें गए महत्वपूर्ण तथ्य –

  • बिहार भारत के तीन राज्यों उत्तर प्रदेशझारखंड और पश्चिम बंगाल के साथ सीमा साझा करता है। 
  • बिहार एकमात्र देश नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा भी साझा करता है। 
  • बिहार की सबसे लंबी सीमा उत्तर प्रदेश के साथ लगती है। 
  • बिहार के 8 जिलों की सीमा उत्तर प्रदेश के साथ लगती है जिनका उत्तर से दक्षिण की ओर क्रम इस प्रकार है- पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास
  • बिहार के 8 जिलों की सीमा झारखंड के साथ लगती है जिनका पश्चिम से पूर्व की ओर क्रम इस प्रकार है- रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर और कटिहार
  • बिहार के 3 जिलों की सीमा पश्चिम बंगाल के साथ लगती है जिनका उत्तर से दक्षिण की ओर क्रम इस प्रकार है- किशनगंज पूर्णिया और कटिहार
  • बिहार के 7 जिलों की सीमा नेपाल के साथ लगती है जिनका पश्चिम से पूर्व की ओर क्रम इस प्रकार है- पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज

इन्हें भी पढ़े-

बिहार के प्रमंडलों का मानचित्र (Map of Bihar’s Divisions)

बिहार के प्रमंडल मानचित्र पर

Download hd Divisions of Bihar map           Download Divisions of Bihar map pdf

यह बिहार का नक्शा बिहार के 9 प्रमंडलों को दर्शाता है। बिहार के 9 प्रमंडल इस प्रकार है

  1. पटना 
  2. मगध 
  3. मुंगेर 
  4. भागलपुर 
  5. सारण 
  6. तिरहुत 
  7. दरभंगा 
  8. कोसी 
  9. पूर्णिया

जनसंख्या और क्षेत्रफल दोनों के अनुसार बिहार का सबसे बड़ा प्रमंडल तिरहुत प्रमंडल है। जिसमें 6 जिले पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और वैशाली आते हैं। 

नोट – हमारी वेबसाइट पर निम्न राज्यों के नक़्शे उपलब्ध है :

बिहार का जिला मानचित्र (Bihar District Map)

Bihar District Map

Download HD bihar district map                Download Bihar district map pdf

यह बिहार का नक्शा बिहार के 38 जिलों और उनकी सीमाओं को दर्शाता है। क्षेत्रफल के अनुसार बिहार का सबसे बड़ा जिला पश्चिमी चंपारण और जनसंख्या के आधार पर बिहार का सबसे बड़ा जिला पटना है। क्षेत्रफल के अनुसार बिहार का सबसे छोटा जिला शिवहर है जो तिरहुत प्रमंडल में आता है। जनसंख्या के आधार पर बिहार का सबसे छोटा जिला शेखपुरा है जो मुंगेर प्रमंडल में आता है। 

बिहार के प्रमंडल और जिले मानचित्र पर

बिहार के प्रमंडल और जिले मानचित्र पर

Download HD Divisions and District of Bihar Map           Download Divisions and District of Bihar Map pdf

यह बिहार का नक्शा बिहार के 9 प्रमंडलों और उनके अंतर्गत आने वाले जिलों को दर्शाता है बिहार के 9 प्रमंडल और उनके अंदर आने वाले जिले इस प्रकार हैं- 

  1. पटना प्रमंडल- कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, पटना, और नालंदा
  2. गया प्रमंडल- औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया और नवादा
  3. मुंगेर प्रमंडल- जमुई, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया
  4. भागलपुर प्रमंडल- बांका और भागलपुर
  5. पूर्णिया प्रमंडल- कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज
  6. कोसी प्रमंडल- सहरसा, मधेपुरा और सुपौल
  7. दरभंगा प्रमंडल- समस्तीपुर, मधुबनी और दरभंगा
  8. तिरहुत प्रमंडल- पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और वैशाली
  9. सारण प्रमंडल- गोपालगंज, सिवान और सारण

 

बिहार का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार

बिहार का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार

Download HD Bihar map in hindi               Download Bihar map in hindi pdf

यह मानचित्र बिहार के अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इसमें राज्य के सबसे उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी जिलों को भी प्रदर्शित किया गया है।

बिहार का अक्षांशीय विस्तार 24°20’10” उत्तरी अक्षांश से 27°31’15” उत्तरी अक्षांश तक तथा देशांतरीय विस्तार लगभग 83°19’50” पूर्वी देशांतर से 88°17’40” पूर्वी देशांतर तक फैला हुआ है।

इस मानचित्र में निम्नलिखित चरम जिले दर्शाए गए हैं:

सबसे उत्तरी जिला- पश्चिमी चंपारण

सबसे दक्षिणी जिला – गया

सबसे पूर्वी जिला – किशनगंज

सबसे पश्चिमी जिला – कैमूर

बिहार के साथ सीमा साझा करने वाले राज्य

बिहार के साथ सीमा साझा करने वाले राज्य

Download HD Bihar map                  Download Bihar map pdf

यह बिहार का नक्शा बिहार के साथ सीमा साझा करने वाले राज्यों को दर्शाता है। बिहार भारत के तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के साथ सीमा साझा करता है। बिहार नेपाल के साथ एक अंतरराष्ट्रीय सीमा भी साझा करता है।

 
 

 

 

Leave a Comment