सभी पाठकों को मेरा नमस्कार आज की इस पोस्ट ‘उत्तर प्रदेश का नक्शा (Uttar pradesh map in hindi)’ के माध्यम से में आप लोगों को हिंदी भाषा में उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रकार के मानचित्रो को प्रदान कर रहा हूं। आप इन मानचित्रो को फ्री में एचडी क्वालिटी में डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप उत्तर प्रदेश के किसी अन्य प्रकार के मानचित्र या किसी और राज्य के मानचित्रों को बनवाना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में हमें बताएं। हम उन मानचित्रो को भी बनाकर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर देंगे।
उत्तर प्रदेश का नक्शा (मानचित्र) | Uttar pradesh map in hindi

Download HD Uttar pradesh map in hindi
यह उत्तर प्रदेश का नक्शा (Uttar pradesh map) उत्तर प्रदेश के 75 जिलों को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश के इस मानचित्र में आप उत्तर प्रदेश के 75 जिलों को देख सकते हैं साथ ही यह भी देख सकते हैं की उत्तर प्रदेश भारत के किन-किन राज्यों के साथ सीमा साझा करता है। उत्तर प्रदेश का यह मैप यह भी दर्शाता है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश के कौन-कौन से जिले सीमा साझा करते हैं।
उत्तर प्रदेश का यह मानचित्र उत्तर प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा को भी दर्शाता है। हालांकि उत्तर प्रदेश एकमात्र देश नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है। इस मैप के जरिए आप यह भी जान सकते हैं कि उत्तर प्रदेश के किन-किन जिलों की सीमा नेपाल के साथ लगती है।
इन्हें भी पड़े-
- उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (UP Gk)
- गंगा नदी तंत्र मानचित्र
- सिंधु नदी तंत्र मानचित्र
- कृष्णा नदी तंत्र मानचित्र
उत्तर प्रदेश के मंडल मानचित्र पर (Division map of uttar pradesh)

यह उत्तर प्रदेश का नक्शा (Uttar pradesh map) उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश के 18 मंडल इस प्रकार है-
- सहारनपुर
- मेरठ
- अलीगढ़
- आगरा
- कानपुर
- झांसी
- चित्रकूट
- प्रयागराज
- मिर्जापुर
- वाराणसी
- आजमगढ़
- गोरखपुर
- बस्ती
- देवीपाटन
- अयोध्या
- लखनऊ
- बरेली
- मुरादाबाद
इनमें से क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा मंडल लखनऊ है और सबसे छोटा मंडल झांसी है।
उत्तर प्रदेश के मंडल और जिले मानचित्र पर (District map of Uttar Pradesh)

Download HD Uttar pradesh map in hindi
इस मैप में हमने उत्तर प्रदेश के मंडल और जिलों को दर्शाया है। इस मैप के जरिए आप उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों और उन मंडलों में स्थित जिलों को समझ सकते हैं। उत्तर प्रदेश के 18 मंडल और उनमें स्थित जिले इस प्रकार है-
- आगरा– आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा
- अलीगढ़– अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज
- प्रयागराज– प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़
- आजमगढ़– आजमगढ़, बलिया और मऊ
- बरेली– बदायूं, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर
- बस्ती– बस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर
- चित्रकूट– बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा
- देवीपाटन– बहराइच, बलरामपुर, गोंडा और श्रावस्ती
- अयोध्या– अंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, अयोध्या और सुल्तानपुर
- गोरखुपर– देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और महाराजगंज
- झांसी– जालौन, झांसी और ललितपुर
- कानपुर– औरेया, इटावा, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर और कानपुर देहात
- लखनऊ– हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर और उन्नाव
- मेरठ– बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ और गाजियाबाद
- मिर्जापुर– मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र
- मुरादाबाद– अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, सम्भल और मुरादाबाद
- सहारनपुर– मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर
- वाराणसी– वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली
उत्तर प्रदेश की सीमा किन-किन राज्यों के साथ लगती है?
Download HD Uttar pradesh map in hindi
इस मैप में आप देख सकते हैं कि उत्तर प्रदेश की सीमा भारत के किन-किन राज्यों के साथ लगती है। उत्तर प्रदेश की सीमा भारत के 8 राज्यों (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार) और 1 केंद्र शासित प्रदेश (दिल्ली) के साथ लगती है। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी सीमा मध्य प्रदेश के साथ लगती है और सबसे छोटी सीमा हिमाचल प्रदेश के साथ लगती है।
उत्तर प्रदेश की नदियां मानचित्र पर (River map of Uttar Pradesh)
Download HD River map of Uttar pradesh
इस मैप में उत्तर प्रदेश में बहने वाली प्रमुख नदियों को दर्शाया गया है। इसमें गंगा, यमुना , रामगंगा, गोमती, घाघरा, चंबल सिन्ध, बेतवा, केन, टोंस, सोन, राप्ती आदि नदियों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण नदी गंगा है। गंगा नदी को उत्तर प्रदेश की जीवन रेखा भी कहा जाता है। उत्तर प्रदेश में बहने वाली ज्यादातर नदियां गंगा नदी तंत्र का ही भाग है। उत्तर प्रदेश की नदियों पर इस से भी विस्तृत मैप आप निचे दी गयी लिंक से डाउनलोड कर सकते है.
नोट- आज की इस पोस्ट में मैंने आप लोगों को उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित विभिन्न प्रकार के मैप प्रदान किए हैं जिन्हें आप डाउनलोड भी कर सकते हैं। यदि आप उत्तर प्रदेश का किसी अन्य प्रकार का मानचित्र या किसी अन्य राज्य के मानचित्रो को प्राप्त करना चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में बताएं हम उन मैप्स को भी बनाकर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर देंगे। धन्यवाद!
इन्हें भी पढ़े –
Nice and simple method 👍
thank you so much for this content
Thank you for your appreciation