UP Gk in hindi : उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

सभी पाठकों को मेरा नमस्कार! आज की इस पोस्ट UP Gk in hindi में हम उत्तर प्रदेश के सामान्य ज्ञान पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इस पोस्ट में हम उत्तर प्रदेश का सामान्य परिचय, अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार, राजकीय प्रतीक चिन्ह, उत्तर प्रदेश के नामकरण और राजधानी का इतिहास, उत्तर प्रदेश के साथ सीमा साझा करने वाले राज्य, मंडल और जिले, उत्तर प्रदेश का राजनीतिक प्रशासन, उत्तर प्रदेश के जिलों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य आदि विषयों पर मानचित्रो के माध्यम से विस्तार से चर्चा करेंगे।Up gk in hindi

 

उत्तर प्रदेश का सामान्य परिचय (Up gk in hindi)

  • उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर मध्य में अवस्थित एक सीमांत राज्य है। जिसकी राजधानी लखनऊ है। 
  • उत्तर प्रदेश का आकार लंबवत है तथा इसकी पूर्व से पश्चिम की लंबाई 650 किलोमीटर है तथा उत्तर से दक्षिण की लंबाई 240 किलोमीटर है।
  • उत्तर प्रदेश का संपूर्ण क्षेत्रफल 240928 वर्ग किलोमीटर है जो भारत के संपूर्ण क्षेत्रफल का 7.33% है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के राज्यों में उत्तर प्रदेश का चौथा स्थान है। क्षेत्रफल के अनुसार भारत के शीर्ष 5 राज्यों का क्रम इस प्रकार है- राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात।
  • उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 है जो पूरे भारत की जनसंख्या का 16.51% है। जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। जनसंख्या के आधार पर भारत के 5 शीर्ष राज्यों का क्रम इस प्रकार है- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश में 16 मंडल, 75 जिले और 351 तहसीलें है।
  • उत्तर प्रदेश का उच्च न्यायालय (High Court) प्रयागराज में स्थित है और इसकी खंडपीठ लखनऊ में स्थित है। उत्तर प्रदेश का उच्च न्यायालय भारत का सर्वाधिक न्यायाधीशों वाला उच्च न्यायालय है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना 17 मार्च 1866 को हुई थी। 

उत्तर प्रदेश (Up gk) से संबंधित सभी मानचित्रो को एचडी क्वालिटी में डाउनलोड करें

उत्तर प्रदेश का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार

उत्तर प्रदेश का अक्षांशीय विस्तार 23° 52’ उत्तरी अक्षांश से 30° 24’ उत्तरी अक्षांश के मध्य है। उत्तर प्रदेश का देशांतरीय विस्तार 77° 05’ पूर्वी देशांतर से 84°38’ पूर्वी देशांतर के मध्य है।

उत्तर प्रदेश का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार (Up gk in hindi)
यह इमेज उत्तर प्रदेश के अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार और उत्तर प्रदेश के सबसे पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी जिलों को दर्शाती है।

भारत की मानक समय रेखा (Indian Standard Time – IST) 82°30’ पूर्वी देशांतर के आधार पर निर्धारित की गई है, जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से होकर गुजरती है। इसी रेखा को पूरे देश के समय निर्धारण का आधार बनाया गया है ताकि पूरे देश के लिए एक समान समय लागू किया जा सके, जिससे सभी क्षेत्रों में तालमेल बना रहता है।

  • उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला- बलिया
  • उत्तर प्रदेश का सबसे पश्चिमी जिला- शामली
  • उत्तर प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला- सहारनपुर
  • उत्तर प्रदेश का सबसे दक्षिणी जिला- सोनभद्र

उत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह

उत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह वर्ष 1938 में स्वीकृत किया गया था। उत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह एक वृत्त के अंदर दो मछली, एक तीर धनुष और तीन रेखाएं है। व्रत में निर्मित मछली अवध में मुस्लिम शासन का प्रतीक है, तीर- धनुष भगवान राम का प्रतीक है, तीन रेखाएं गंगा और यमुना के वहाव एवं संगम का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह

उत्तर प्रदेश के नामकरण और राजधानी का इतिहास

  • ब्रिटिश काल में यह प्रांत (अवध के अतिरिक्त) बंगाल प्रेसीडेंसी का ही एक हिस्सा था और इसे ‘पश्चिमी प्रांत‘ के नाम से जाना जाता था।
  • सन् 1833 में ‘आगरा प्रेसीडेंसी’ का निर्माण कर इसे ‘बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग किया गया।
  • सन् 1836 में इसका नाम बदलकर ‘उत्तर-पश्चिमी प्रांत‘ कर दिया गया तथा मुख्यालय आगरा को बनाया गया।
  • अवध और उत्तर-पश्चिमी प्रांत का प्रशासनिक एवं न्यायिक विभाजन सन् 1877 तक बना रहा।
  • अवध का प्रशासनिक एवं न्यायिक मुख्यालय लखनऊ रहा तथा उत्तर-पश्चिमी प्रांत का मुख्यालय इलाहाबाद था। सन् 1877 में इन दोनों प्रांतों का एकीकरण कर इस प्रांत का नाम ‘उत्तर-पश्चिमी प्रांत, आगरा और अवध’ कर दिया‌ गया।
  • 1902 में इसका नाम ‘उत्तर-पश्चिमी प्रांत, आगरा और अवध’ से बदलकर ‘आगरा और अवध का संयुक्त प्रांत‘ कर दिया गया।
  • 1921 में लखनऊ को उत्तर प्रदेश की आंशिक राजधानी बनाया गया तथा 02 नवंबर, 1925 को प्रदेश की राजधानी इलाहाबाद से लखनऊ आधिकारिक रूप से स्थानांतरित कर दी गई, लेकिन प्रांतीय सचिवालय का पूर्ण रुपेण स्थानांतरण कार्य 1935 तक चलता रहा और न्यायिक और प्रशासनिक दोनों कार्यों की दृष्टि से 1935 में लखनऊ राजधानी के रूप में सौ फीसदी कार्यशील हुई।
  • अप्रैल 1937 में उत्तर प्रदेश का गठन “संयुक्त प्रांत” के नाम से किया गया।
  • 24 जनवरी 1950 को इसका नाम संयुक्त प्रांत से बदलकर “उत्तर प्रदेश” कर दिया गया।
  • 24 जनवरी, 2018 को प्रथम ‘उत्तर प्रदेश दिवस‘ मनाया गया।
  • वर्ष 1858 तक इसकी राजधानी आगरा थी, 1858 से 1921 तक इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) रही और 1921 में लखनऊ को उत्तर प्रदेश की आंशिक राजधानी बनाया गया।
  • 9 नवंबर, 2000 को उत्तर प्रदेश का विभाजन किया गया और 13 जिलों को पृथक करके एक अलग राज्य उत्तरांचल (2007 में नाम बदलकर उत्तराखंड किया गया) बनाया गया।
  • उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी- लखनऊ
  • उत्तर प्रदेश की न्यायिक राजधानी- प्रयागराज
  • उत्तर प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक राजधानी- वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश की औद्योगिक एवं आर्थिक राजधानी- कानपुर

उत्तर प्रदेश के साथ सीमा साझा करने वाले राज्य और देश

उत्तर प्रदेश की सीमा भारत के 8 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के साथ लगती है। उत्तर प्रदेश के साथ सीमा साझा करने वाले 8 राज्य उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार है। उत्तर प्रदेश के साथ सीमा साझा करने वाला केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली है।

उत्तर प्रदेश के साथ सीमा साझा करने वाले राज्य

उत्तर प्रदेश नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा भी साझा करता है। जिसकी लंबाई लगभग 579 किलोमीटर है।

उत्तर प्रदेश सबसे बड़ी सीमा मध्य प्रदेश के साथ और सबसे छोटी सीमा हिमाचल प्रदेश के साथ साझा करता है

  • उत्तर प्रदेश के 7 जिले नेपाल के साथ सीमा साझा करते हैं जिनका क्रम पश्चिम से पूर्व की ओर इस प्रकार है पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज।
  • उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश के 7 जिले सीमा साझा करते हैं जो क्रमशः पश्चिम से पूर्व की ओर इस प्रकार हैं सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत।
  • हिमाचल प्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश का एकमात्र जिला सहारनपुर सीमा साझा करता है। हिमाचल प्रदेश उत्तर प्रदेश के साथ सबसे छोटी सीमा साझा करता है।
  • हरियाणा के साथ उत्तर प्रदेश के 6 जिले सीमा साझा करते हैं जिनका क्रम उत्तर से दक्षिण की ओर इस प्रकार है सहारनपुर, शामली, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़ और मथुरा। यमुना नदी हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा बनाती है।
  • दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश के दो जिले गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सीमा साझा करते हैं।
  • राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश के 2 जिले आगरा और मथुरा सीमा साझा करते हैं।
  • उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश की सबसे लंबी सीमा लगती है उत्तर प्रदेश के 11 जिले मध्य प्रदेश के साथ सीमा साझा करते हैं जो पश्चिम से पूर्व की ओर इस प्रकार है आगरा, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र
  • ललितपुर जिला मध्य प्रदेश से तीन ओर से घिरा हुआ है। ललितपुर जिला उत्तर प्रदेश के एकमात्र जिले झांसी के साथ सीमा साझा करता है।
  • छत्तीसगढ़ और झारखंड दोनों के साथ उत्तर प्रदेश का एकमात्र जिला सोनभद्र सीमा साझा करता है।
  • बिहार के साथ उत्तर प्रदेश के 7 जिलों की सीमा लगती है। जो उत्तर से दक्षिण की ओर इस प्रकार है महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र
  • सोनभद्र उत्तर प्रदेश का एकमात्र ऐसा जिला है जो सर्वाधिक चार राज्यों के साथ सीमा साझा करता है। यह राज्य मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार है।
  • उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की सीमाएं 3 राज्यों हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ लगती हैं।
  • उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी बिंदु बिहार के साथ, सबसे पश्चिमी बिंदु हरियाणा के साथ, सबसे दक्षिणी बिंदु छत्तीसगढ़ के साथ, सबसे उत्तरी या उत्तरी पश्चिमी बिंदु हिमाचल प्रदेश के साथ सटा हुआ है।
Up gk in hindi
इस मैप में आप उत्तर प्रदेश के कौन-कौन से जिले किन-किन राज्यों के साथ सीमा साझा करते हैं यह देख सकते हैं

उत्तर प्रदेश के मंडल और जिले

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं जो 18 मंडलों में विभाजित है। उत्तर प्रदेश के 18 मंडल और उनमें स्थित जिले इस प्रकार हैं-

उत्तर प्रदेश के मंडल और जिले
यह फोटो उत्तर प्रदेश के मंडल और जिलों को मानचित्र पर दर्शाती है।
  1. आगरा– आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा
  2. अलीगढ़– अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज
  3. प्रयागराज– प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़
  4. आजमगढ़– आजमगढ़, बलिया और मऊ
  5. बरेली– बदायूं, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर
  6. बस्ती– बस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर
  7. चित्रकूट– बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा
  8. देवीपाटन– बहराइच, बलरामपुर, गोंडा और श्रावस्ती
  9. अयोध्या– अंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, अयोध्या और सुल्तानपुर
  10. गोरखुपर– देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और महाराजगंज
  11. झांसी– जालौन, झांसी और ललितपुर
  12. कानपुर– औरेया, इटावा, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर और कानपुर देहात
  13. लखनऊ– हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर और उन्नाव
  14. मेरठ– बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ और गाजियाबाद
  15. मिर्जापुर– मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र
  16. मुरादाबाद– अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, सम्भल और मुरादाबाद
  17. सहारनपुर– मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर
  18. वाराणसी– वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली

क्षेत्रफल के अनुसार उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मंडल लखनऊ है और सबसे छोटा मंडल झांसी है। कानपुर, मेरठ और लखनऊ मंडलों में सर्वाधिक 6-6 जिले हैं। मिर्जापुर, आजमगढ़, बस्ती और सहारनपुर मंडलों में तीन-तीन जिले हैं। 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में उत्तर प्रदेश के जिले

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region- NCR) मे उत्तर प्रदेश के 8 जिले शामिल हैं। जो इस प्रकार हैं बागपत, शामली, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर

इसके अतिरिक्त मथुरा, अलीगढ़, हाथरस और बिजनौर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा जा चुका है। 

उत्तर प्रदेश का राजनीतिक प्रशासन

उत्तर प्रदेश में द्विसदनीय विधानमंडल है जिसमें निम्न सदन विधानसभा है और उच्च सदन विधान परिषद है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 168 के अनुसार भारत के 6 राज्यों में विधान परिषद है। यह राज्य है उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना। 

  • उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों की संख्या- 403
  • उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सीटों की संख्या- 100
  • उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या- 80
  • उत्तर प्रदेश में राज्यसभा सीटों की संख्या- 31

उत्तर प्रदेश में 17 लोकसभा सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं लेकिन एक भी सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित नहीं है।

उत्तर प्रदेश की विधानसभा में 84 सीटें अनुसूचित जाति (SC) और 02 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है। 

उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक विधानसभा सीटों वाला जिला प्रयागराज है जिसके पास 12 विधानसभा सीटें हैं। विधानसभा सीटों के मामले में दूसरा स्थान 10 सीटों के साथ आजमगढ़ जिले का और तीसरा स्थान 9 सीटों के साथ आगरा जिले का है।

सबसे कम विधानसभा सीटों वाले जिले श्रावस्ती,महोबा और चित्रकूट है जिनके पास 2-2 विधानसभा सीटें हैं। 

मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र गाजियाबाद है और सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र गाजियाबाद जिले का साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र है। 

उत्तर प्रदेश के जिले और उनसे संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

क्षेत्रफल के अनुसार उत्तर प्रदेश के 5 सबसे बड़े जिले

  1. लखीमपुर खीरी  (7680 वर्ग किलोमीटर)
  2. सोनभद्र (6788 वर्ग किलोमीटर)
  3. हरदोई  (5989 वर्ग किलोमीटर)
  4. सीतापुर  (5743 वर्ग किलोमीटर)
  5. प्रयागराज  (5482 वर्ग किलोमीटर)

क्षेत्रफल के अनुसार उत्तर प्रदेश के 5 सबसे छोटे जिले

  1. भदोही  (1015 वर्ग किलोमीटर)
  2. गाजियाबाद  (1034 वर्ग किलोमीटर)
  3. हापुड़  (1116 वर्ग किलोमीटर)
  4. शामली  (1167.5 वर्ग किलोमीटर)
  5. बागपत  (1321 वर्ग किलोमीटर)

Note- अधिकतर पुस्तकों में उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड को माना जाता है। लेकिन ऊपर दिये गये जिलों के क्षेत्रफल के आंकड़े संबंधित जिलों की आधिकारिक वेबसाइट से लिये गये है जिसके अनुसार उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला भदोही है। भदोही और हापुड़ जिलों पर मैंने उनकी ऑफिशियल वेबसाइट की लिंक लगा दी है आप उस पर क्लिक करके देख भी सकते हैं।

प्रदेश के सर्वाधिक जिलों को स्पर्श करने वाले जिले बदायूं और हरदोई हैं यह दोनों जिले 8-8 जिलों को स्पर्श करते हैं।

जनगणना 2011 के अनुसार बदायूं 9 जिलों के साथ सीमा साझा करता था परंतु राज्य में नए जिलों के गठन के पश्चात वर्तमान में बदायूं 8 जिलों के साथ सीमा साझा करता है। यह जिले हैं रामपुर, संभल, अलीगढ़, कासगंज, शाहजहांपुर, बरेली, फर्रुखाबाद और मुरादाबाद।

बदायूं और हरदोई की सीमा किन-किन जिलों के साथ लगती है

हरदोई जिला भी 8 जिलों के साथ सीमा साझा करता है यह जिले है शाहजहांपुर, लखीमपुर-खीरी, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कन्नौज और फर्रुखाबाद।

उत्तर प्रदेश के नवीनतम जिले हापुड़, संभल तथा शामली है जिनकी घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री सुश्री मायावती द्वारा क्रमशः पंचशील नगर, भीम नगर तथा प्रबुद्ध नगर के रूप में 28 सितंबर 2011 को की गई थी। (नए नाम- हापुड़, संभल शामली है)

  • उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक वर्षा वाला जिला- गोरखपुर
  • उत्तर प्रदेश का सबसे कम वर्षा वाला जिला- मथुरा
  • क्षेत्रफल के अनुसार उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला- लखीमपुर खीरी
  • क्षेत्रफल की दृष्टि उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला- भदोही
  • उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला- प्रयागराज
  • उत्तर प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला- महोबा
  • उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला- गाजियाबाद
  • उत्तर प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला- ललितपुर
  • उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला- गौतमबुद्ध नगर
  • उत्तर प्रदेश का सबसे कम साक्षरता वाला जिला- श्रावस्ती

District map of uttar pradesh

UP Gk से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

उत्तर प्रदेश के नगर निगम वाले नगर –

  1. लखनऊ
  2. प्रयागराज (इलाहाबाद) 
  3. मेरठ
  4. गाजियाबाद
  5. कानपुर नगर
  6. फिरोजाबाद
  7. बरेली
  8. मथुरा
  9. मुरादाबाद
  10. आगरा
  11. वाराणसी
  12. गोरखपुर
  13. शाहजहांपुर
  14. अलीगढ़
  15. सहारनपुर
  16. झांसी
  17. अयोध्या (फैजाबाद) 
  • उत्तर प्रदेश में अब तक 10 बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है। 
  • उत्तर प्रदेश में NRI दिवस प्रत्येक वर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है।
  • उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली वाले जिले हैं- लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी, गाजियाबाद, कानपुर, प्रयागराज व आगरा।
  • उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री- पंडित गोविंद बल्लभ पंत
  • उत्तर प्रदेश के प्रथम उपमुख्यमंत्री- चौधरी नारायण सिंह 
  • उत्तर प्रदेश व देश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री- सुचेता कृपलानी
  • उत्तर प्रदेश में अब तक दो महिला मुख्यमंत्री हुई है- सुचेता कृपलानी व सुश्री मायावती
  • उत्तर प्रदेश व देश की प्रथम महिला राज्यपाल- सरोजिनी नायडू

 

इस पोस्ट UP Gk in hindi मे हमने UP gk से संबंधित बहुत से महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की है। अभी UP gk से संबंधित बहुत से महत्वपूर्ण विषय छूटे हुए हैं जिन्हें हम आने वाले भागों में इसी तरह मानचित्रो के माध्यम से कवर करेंगे। यदि आपको हमारा प्रयास पसंद आया है तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में अवश्य दें। धन्यवाद!

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज और टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं। हमारे फेसबुक पेज पर आपको बहुत ही महत्वपूर्ण मैप्स और नोटिस प्राप्त होंगे।

 

 

1 thought on “UP Gk in hindi : उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान”

Leave a Comment