सभी पाठकों को मेरा नमस्कार! आज की इस पोस्ट ‘मध्य प्रदेश का नक्शा (Madhya Pradesh map in hindi pdf)’ के माध्यम से मैं आप लोगों को हिंदी भाषा में मध्य प्रदेश से संबंधित विभिन्न प्रकार के मानचित्रों को प्रदान कर रहा हूँ। आप इन मानचित्रों को फ्री में एचडी क्वालिटी में डाउनलोड कर सकते हैं और यदि आप मध्य प्रदेश से संबंधित किसी अन्य प्रकार के मानचित्रों या किसी अन्य राज्य के मानचित्र को बनवाना चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में हमें बताएं। हम उन मानचित्र को भी बनाकर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर देंगे।
मध्य प्रदेश का नक्शा (मानचित्र) (Madhya Pradesh map)

Download HD Madhya Pradesh map Download Madhya Pradesh map pdf
यह नक्शा मध्य प्रदेश के संभागों (मंडलों) और उनमें स्थित जिलों को दर्शाता है। साथ ही इस मानचित्र में यह भी दर्शाया गया है की मध्य प्रदेश की सीमा भारत के किन-किन राज्यों के साथ लगती है। इस मानचित्र से यह जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है कि मध्य प्रदेश के किन-किन जिलों की सीमा उसके किस सीमावर्ती राज्य के साथ लगती है।
उत्तर प्रदेश के साथ सीमा साझा करने वाले मध्य प्रदेश के जिले- उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश के सर्वाधिक 14 जिले मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवारी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सिंगरौली सीमा साझा करते हैं।
राजस्थान के साथ सीमा साझा करने वाले मध्य प्रदेश के जिले- राजस्थान के साथ मध्य प्रदेश के 10 जिले मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर मालवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच और झाबुआ सीमा साझा करते हैं।
गुजरात के साथ सीमा साझा करने वाले मध्य प्रदेश के जिले- गुजरात के साथ मध्य प्रदेश के 2 जिले झाबुआ और अलीराजपुर सीमा साझा करते हैं।
महाराष्ट्र के साथ सीमा साझा करने वाले मध्य प्रदेश के जिले- महाराष्ट्र के साथ मध्य प्रदेश के 10 जिले अलीराजपुर, बड़वानी, खरगौन, बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट सीमा साझा करते हैं।
छत्तीसगढ़ के साथ सीमा साझा करने वाले मध्य प्रदेश के जिले- छत्तीसगढ़ के साथ मध्य प्रदेश के 7 जिले सिंगरौली, सिधी, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट सीमा साझा करते हैं।
इन्हें भी पढ़ें-
- गंगा नदी तंत्र मानचित्र
- उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान
- कृष्णा नदी तंत्र मानचित्र
- भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023
मध्य प्रदेश के संभाग (मंडल) मानचित्र पर (Divisions of Madhya Pradesh map)

Download HD Madhya Pradesh Division Map Download Madhya Pradesh Division Map Pdf
यह मध्य प्रदेश का नक्शा मध्य प्रदेश के 10 संभागों (मंडलों) को दर्शाता है। मध्य प्रदेश के 10 संभाग इस प्रकार हैं-
- चंबल
- ग्वालियर
- सागर
- रीवा
- शहडोल
- नर्मदापुरम्
- जबलपुर
- भोपाल
- इंदौर
- उज्जैन
क्षेत्रफल के अनुसार मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा संभाग जबलपुर है जिसमें वर्तमान में 9 जिले आते हैं: बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी और नरसिंहपुर
नोट – हमारी वेबसाइट पर निम्न राज्यों के नक़्शे उपलब्ध है :
मध्य प्रदेश के जिले मानचित्र पर ( Madhya Pradesh Map District wise)

Download HD Madhya Pradesh District Map Download Madhya Pradesh District Map pdf
यह मध्य प्रदेश का नक्शा मध्य प्रदेश के 55 जिलों और उनकी सीमाओं को दर्शाता है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में 52 + 3=55 जिले हैं। मध्य प्रदेश में 2023 मे तीन नए जिले माऊगंज, पांढुर्णा, और मैहर बनाए गए।
15 अगस्त 2023 को रीवा जिले से अलग कर एक नया जिला मऊगंज बनाया गया। इस समय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समय ही 4 सितंबर 2023 को छिंदवाड़ा जिले से अलग कर पांढुर्णा और सतना जिले से अलग कर मैहर नामक दो नए जिले बनाए गए।
मध्य प्रदेश के संभाग और जिले मानचित्र पर

Download HD Madhya Pradesh division and district map Download Madhya Pradesh division and district map PDF
यह मध्य प्रदेश का नक्शा मध्य प्रदेश के 10 संभागों (मंडलों) और उनके अंतर्गत आने वाले जिलों को दर्शाता है। मध्य प्रदेश के 10 संभाग और उनमें स्थित जिले इस प्रकार हैं-
1. भोपाल संभाग – भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा
2. इंदौर संभाग – इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर
3. उज्जैन संभाग – उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, आगर मालवा
4. ग्वालियर संभाग – ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, गुना, अशोकनगर
5. चंबल संभाग – मुरैना, भिंड, श्योपुर
6. सागर संभाग – सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, निवारी
7. रीवा संभाग – रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर
8. शहडोल संभाग – शहडोल, उमरिया, अनूपपुर
9. जबलपुर संभाग – जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा
10. नर्मदापुरम (होशंगाबाद) संभाग – नर्मदापुरम (होशंगाबाद), हरदा, बैतूल
मध्य प्रदेश के जिलों का पुराना मानचित्र (Old District map of Madhya pradesh)
यह मध्य प्रदेश का नक्शा 2023 में बनाए गए तीन नए जिलों से पहले का है। यह मध्य प्रदेश के 52 जिलों को दर्शाता है।
मध्य प्रदेश के साथ सीमा साझा करने वाले राज्य मानचित्र पर

Download HD Madhya Pradesh in India map Download Madhya Pradesh in India map pdf
यह मध्य प्रदेश का नक्शा (Madhya pradesh map) मध्य प्रदेश के साथ सीमा साझा करने वाले राज्यों को दर्शाता है। मध्य प्रदेश की सीमा भारत के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के साथ लगती है।
मध्य प्रदेश का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार, मध्य प्रदेश के सबसे पूर्वी पश्चिमी उत्तरी और दक्षिणी जिले

Download HD Madhya Pradesh map Download Madhya Pradesh map pdf
यह मध्य प्रदेश का नक्शा (Madhya pradesh map) मध्य प्रदेश के अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार को दर्शाता है और मध्य प्रदेश के सबसे पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी जिलों को भी दर्शाता है।
मध्य प्रदेश भारत के बीचो-बीच 21°6’ उत्तरी अक्षांश से 26° 30’ उत्तरी अक्षांश के मध्य तथा 74°9’ पूर्वी देशांतर से 82°48’ पूर्वी देशांतर के बीच फैला हुआ है।
मध्य प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला सिंगरौली, सबसे पश्चिमी जिला अलीराजपुर, सबसे दक्षिणी जिला बुरहानपुर और सबसे उत्तरी जिला मुरैना है।

Maharashtra ka Map Dijiye Please
ok mai banata hu maharashtra ka map
Maharashtra Maps Please
Mp ke mauganj dist.ke sabhi tehsil and villages hindi me dijiye.
Okay, I will soon create a detailed tehsil-wise map of Madhya Pradesh.
Thanks 🙏👍 bahut hi helpful information