झारखंड, भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक खूबसूरत राज्य है, जो अपने हरे-भरे जंगलों, समृद्ध खनिज संसाधनों और अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। यदि आप इस राज्य की भौगोलिक संरचना, इसके जिलों और प्रमंडलों को गहराई से समझना चाहते हैं, तो झारखंड का नक्शा (Jharkhand Map in Hindi) आपके लिए एक अमूल्य उपकरण साबित होगा। यह लेख आपको झारखंड के विभिन्न प्रकार के नक्शों, जैसे जिला मानचित्र, प्रमंडल मानचित्र और भारत के मानचित्र पर इसकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। आप इन मानचित्रों को एचडी क्वालिटी में फ्री में डाउनलोड भी कर पाएंगे।
झारखंड का नक्शा (Jharkhand Map in Hindi)

Download HD Jharkhand Map in Hindi Download Jharkhand Map in Hindi PDF
यह झारखंड का नक्शा राज्य के प्रमंडलों और उनके अंतर्गत आने वाले जिलों को समूहबद्ध रूप से दर्शाता है। नक़्शे में प्रमंडलों के नाम न देकर केवल जिलों को दर्शाया गया है, जिससे विद्यार्थी स्वयं अभ्यास कर सकें और यह पहचान सके कि कौन से जिले किस प्रमंडल में आते हैं।
साथ ही इस मानचित्र में झारखंड की सीमाएं भी स्पष्ट रूप से दिखाई गई हैं, जिससे यह जानना आसान हो जाता है कि झारखंड की सीमा भारत के किन-किन पड़ोसी राज्यों से मिलती है। इस नशे की सहायता से आप यह भी समझ सकते हैं कि झारखंड के किन जिलों की सीमाएं बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ या उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से मिलती हैं।
झारखंड के इस मानचित्र से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
झारखंड भारत के 5 राज्यों– बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश– के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है।
- झारखंड की सबसे लंबी सीमा पश्चिम बंगाल के साथ लगती है,
- जबकि सबसे छोटी सीमा उत्तर प्रदेश के साथ साझा की जाती है।
नीचे झारखंड के विभिन्न जिलों की उनके पड़ोसी राज्यों से सीमाओं की जानकारी क्रमवार दी गई है–
- बिहार से सीमा साझा करने वाले जिले (10) (पूर्व से पश्चिम दिशा में)
गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज।
- पश्चिम बंगाल से सीमा साझा करने वाले जिले (10) ( उत्तर से दक्षिण दिशा में)
साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम।
- ओडिशा के साथ सीमा साझा करने वाले जिले (4) (पश्चिम से पूर्व दिशा में)
सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम।
- छत्तीसगढ़ से सीमा साझा करने वाले जिले (4) (उत्तर से दक्षिण दिशा में)
गढ़वा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा।
- उत्तर प्रदेश से सीमा साझा करने वाला जिला (1)
गढ़वा – झारखंड का एकमात्र जिला जिसकी सीमा उत्तर प्रदेश से लगती है।

Download HD Jharkhand Map in English Download Jharkhand Map in English PDF
यह अंग्रेजी भाषा में लेवल किया गया झारखंड का नक्शा है, जिसमें राज्य के सभी प्रमंडलों और उसके अंतर्गत आने वाले जिलों को दर्शाया गया है साथ ही इसमें झारखंड की सीमाएं और उससे सटे पड़ोसी राज्य भी स्पष्ट रूप से दिखाए गए हैं यह नक्शा शैक्षणिक और सामान्य अध्ययन के लिए उपयोगी है।
झारखंड का जिला मानचित्र (Jharkhand District Map)

Download HD Jharkhand District Map in Hindi Download Jharkhand District Map in Hindi PDF
यह झारखंड का जिला मानचित्र (Jharkhand District Map) राज्य के सभी 24 जिलों को उनके भौगोलिक स्थान के अनुसार दर्शाता है। इस नक्शे में प्रत्येक जिले के जिला मुख्यालय को भी दर्शाया गया है जिससे यह मानचित्र प्रशासनिक और शैक्षणिक दृष्टिकोण से और भी अधिक उपयोगी बन जाता है।
यह मानचित्र विद्यार्थियों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और सामान्य अध्ययन करने वालों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है क्योंकि यह झारखंड के जिला मानचित्र पर प्रशासनिक विभाजन और मुख्यालयों की स्थिति को सरल और स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करता है।
झारखंड राज्य का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था, उस समय राज्य में कुल 18 जिले थे। बाद में प्रशासनिक सुविधा और बेहतर शासन व्यवस्था के उद्देश्य से इन जिलों का पुनर्गठन किया गया और 6 नए जिलों का निर्माण किया गया।
अप्रैल 2001 में बनाए गए जिले:
- लातेहार – पूर्व में है पलामू जिले का हिस्सा था; नया जिला 4 अप्रैल 2001 को अस्तित्व में आया।
- जामताड़ा – इसे 26 अप्रैल 2001 को दुमका जिले से अलग करके नया जिला बनाया गया।
- सिमडेगा – गुमला जिले से अलग करके 30 अप्रैल 2001 को नया जिला घोषित किया गया।
- सरायकेला-खरसावां – यह पश्चिमी सिंहभूम जिले से अलग होकर 30 अप्रैल 2001 को नया जिला बना
वर्ष 2007 में बनाए गए जिले:
- खूंटी – इसे 12 सितंबर 2007 को रांची जिले से अलग करके 23 वां जिला बनाया गया।
- रामगढ़ – यह 12 सितंबर 2001 को हजारीबाग जिले से अलग होकर झारखंड का 24 वां जिला बना।
नोट– इस प्रकार झारखंड में प्रारंभिक 18 जिलों के अतिरिक्त कुल 6 नए जिलों का निर्माण हुआ और वर्तमान में राज्य में कुल 24 जिले हैं। नीचे झारखंड के सभी 24 जिलों की सूची उनके मुख्यालयों के साथ दी गई है:
झारखंड के जिले और उनके मुख्यालय
क्रम संख्या | जिला | जिला मुख्यालय |
---|---|---|
1 | बोकारो | बोकारो स्टील सिटी |
2 | चतरा | चतरा |
3 | देवघर | देवघर |
4 | धनबाद | धनबाद |
5 | दुमका | दुमका |
6 | पूर्वी सिंहभूम | जमशेदपुर |
7 | गढ़वा | गढ़वा |
8 | गिरिडीह | गिरिडीह |
9 | गोड्डा | गोड्डा |
10 | गुमला | गुमला |
11 | हजारीबाग | हजारीबाग |
12 | जामताड़ा | जामताड़ा |
13 | खूंटी | खूंटी |
14 | कोडरमा | कोडरमा |
15 | लातेहार | लातेहार |
16 | लोहरदगा | लोहरदगा |
17 | पाकुड़ | पाकुड़ |
18 | पलामू | मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) |
19 | रामगढ़ | रामगढ़ |
20 | रांची | रांची |
21 | साहिबगंज | साहिबगंज |
22 | सरायकेला खरसावां | सरायकेला |
23 | सिमडेगा | सिमडेगा |
24 | पश्चिमी सिंहभूम | चाईबासा |
क्षेत्रफल के अनुसार झारखण्ड का सबसे बड़ा जिला पश्चिमी सिंहभूमस है तथा सबसे छोटा जिला रामगढ़ है। जनसँख्या के अनुसार झारखण्ड का सबसे बड़ा जिला राँची तथा सबसे छोटा जिला लोहरदगा है।

Download HD Jharkhand District Map in English Download Jharkhand District Map in English PDF
यह अंग्रेजी भाषा में लेवल किया गया झारखंड का जिला मानचित्र (Jharkhand District Map) है, जिसमें राज्य के सभी जिलों की सीमाएं स्पष्ट रूप से दर्शायी गई हैं। यह मानचित्र शैक्षिक उद्देश्यों और प्रौद्योगिकी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी है।
झारखंड प्रमंडल मानचित्र (Jharkhand Division Map)

Download HD Jharkhand Division Map Download Jharkhand Division Map PDF
प्रशासनिक सुविधा के लिए झारखंड को 5 प्रमंडलों में विभाजित किया गया है। यह मानचित्र इन 5 प्रमंडलों – पलामू प्रमंडल, उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल, कोल्हान प्रमंडल और संथाल परगना प्रमंडल को दर्शाता है ।
झारखंड के प्रमंडल और जिले मानचित्र पर (Jharkhand Divisions and District Map)

Download Jharkhand Divisions and District Map Download Jharkhand Divisions and District Map PDF
यह झारखंड का नक्शा राज्य के 5 प्रमंडलों और उनके अंतर्गत आने वाले जिलों को दर्शाता है । झारखंड के 5 प्रमंडल और उनके अंतर्गत आने वाले जिले इस प्रकार हैं-
क्रमांक | प्रमंडल का नाम | प्रमंडल मुख्यालय | अंतर्गत जिले |
---|---|---|---|
1 | संथाल परगना प्रमंडल | दुमका | दुमका, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा |
2 | दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल | रांची | रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा |
3 | उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल | हजारीबाग | हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, चतरा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद |
4 | कोल्हान प्रमंडल | चाईबासा | पूर्वी सिंहभूम , पश्चिमी सिंहभूम , सरायकेला-खरसावां |
5 | पलामू प्रमंडल | मेदिनीनगर (पलामू) | पलामू, लातेहार, गढ़वा |
झारखंड भारत के मैप पर (Jharkhand in India Map)

Download HD Jharkhand in India Map
यह नक्शा भारत के मानचित्र पर झारखंड राज्य की भौगोलिक स्थिति को दर्शाता है इसमें स्पष्ट रूप से दिखाया गया है कि झारखंड भारत के किन-किन राज्यों के साथ सीमाएं साझा करता है। झारखंड की सीमाएं भारत के 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ से लगते हैं।
झारखंड का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार मानचित्र

Download HD Jharkhand ka akshansh aur deshantar vistar
यह मानचित्र झारखंड के अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इसमें राज्य के सबसे उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी जिलों को भी प्रदर्शित किया गया है।
झारखंड का अक्षांशीय विस्तार 21° 58′ उत्तरी अक्षांश से 25° 18′ उत्तरी अक्षांश तक तथा देशांतरीय विस्तार 83° 22′ पूर्वी देशांतर से 87°57′ पूर्वी देशांतर तक है।
झारखंड का सबसे पश्चिमी जिला – गढ़वा
झारखंड का सबसे पूर्वी जिला – साहिबगंज
झारखंड का सबसे उत्तरी जिला – साहिबगंज
झारखंड का सबसे दक्षिणी जिला- पश्चिमी सिंहभूम
निष्कर्ष
झारखंड राज्य का मानचित्र (Jharkhand Map) न केवल इसकी भौगोलिक और प्रशासनिक संरचना को समझने का माध्यम है, बल्कि यह छात्रों, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं अभ्यर्थियों और सामान्य अध्ययन के इच्छुक लोगों के लिए भी एक उपयोगी शैक्षिक संसाधन है।
इस लेख में हमने झारखंड के प्रमंडल, जिले, उनके मुख्यालय, भारत के नक्शे पर इसकी स्थिति, सीमावर्ती राज्य, और अक्षांश – देशांतर विस्तार जैसी तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं।
यदि आप झारखंड के नक्शे को एक अध्ययन उपकरण की तरह उपयोग करना चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए एचडी नक्शों को डाउनलोड करके उनका अभ्यास करें। यह नक्शे आपकी समझ को न सिर्फ सटीक बनाएंगे, बल्कि आपको राज्य की भौगोलिक संरचना को गहराई से जानने में भी सहायता करेंगे
अंततः, यह कहा जा सकता है कि झारखंड का नक्शा केवल एक चित्र नहीं, बल्कि राज्य की भौगोलिक आत्मा को दर्शाने वाला एक माध्यम है। इसे समझना और पढ़ना, विशेष कर विद्यार्थियों व प्रतियोगियों के लिए, एक उपयोगी अभ्यास है।