हरियाणा भारत के उत्तर पश्चिम भाग में स्थित एक अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है, जो अपने ऐतिहासिक स्थलों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कृषि एवं औद्योगिक विकास के साथ-साथ खेलों में अद्वितीय योगदान के लिए जाना जाता है। यदि आप हरियाणा की भौगोलिक संरचना, इसके जिलों और मंडलों को विस्तारपूर्वक समझना चाहते हैं तो हरियाणा का नक्शा (Haryana Map in Hindi) आपके लिए एक उपयोगी और विश्वसनीय साधन सिद्ध हो सकता है।
यह लेख आपको हरियाणा राज्य से संबंधित विभिन्न प्रकार के नवीनतम नक्शे HD क्वालिटी में प्रदान करेगा। जिन्हें आप आसानी से HD गुणवत्ता में, PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर पाएंगे।
आपको इस लेख में निम्नलिखित प्रकार के नवीनतम मानचित्र मिलेंगे:
- हरियाणा का संपूर्ण राजनीतिक मानचित्र – जिसमें हरियाणा के सभी 22 जिले, 6 मंडल और इसके पड़ोसी राज्य स्पष्ट रूप से दर्शायें गए हैं।
- हरियाणा का जिला मानचित्र – जिसमें हरियाणा के 22 जिलों को उनकी सीमाओं तथा प्रत्येक जिले के मुख्यालय के साथ दिखाया गया है।
- हरियाणा का मंडल मानचित्र – जिसमें राज्य के 6 मंडल और उनकी सीमाएं प्रदर्शित की गई हैं।
- हरियाणा के मंडल और जिलों का मानचित्र – यह मानचित्र स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि कौन-सा जिला किस मंडल के अंतर्गत आता है।
- भारत के नक्शे में हरियाणा की स्थिति – जिससे पूरे देश के संदर्भ में हरियाणा की भौगोलिक स्थिति का स्पष्ट दृष्टिकोण मिलता है।
- हरियाणा का अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार मानचित्र
आप नीचे दिए गए चित्रों के नीचे मौजूद डाउनलोड बटनों पर क्लिक करके हरियाणा के नक्शों (Haryana Maps) को PDF और इमेज दोनों फॉर्मेट में मुफ्त और उच्च गुणवत्ता के साथ आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा का नक्शा (Haryana Map in Hindi) 2025

यह मानचित्र हरियाणा राज्य का एक नवीनतम, विस्तृत और शैक्षणिक दृष्टि से उपयोगी राजनीतिक मानचित्र है, जिसमें निम्नलिखित विशेषताएं शामिल हैं:
- हरियाणा के 22 जिलों को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है।
- प्रत्येक जिले का मुख्यालय भी चिन्हित किया गया है।
- हरियाणा के पड़ोसी राज्यों ( पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान) को उनके भौगोलिक स्थान के अनुसार दर्शाया गया है।
- हरियाणा के 6 मंडलों को अलग-अलग रंगों से दर्शाया गया है, ताकि उनकी सीमाएं और पहचान स्पष्ट रहें।
- मंडलों के नाम जानबूझकर नहीं लिखे गए हैं, ताकि विद्यार्थी स्वयं उन्हें पहचानने और अभ्यास करने के लिए प्रेरित हो।
- यह नक्शा विद्यार्थियों को यह जानने में भी मदद करता है कि हरियाणा के किन-किन जिलों की सीमाएं किन-किन पड़ोसी राज्यों से लगते हैं, जो भौगोलिक समझ और प्रतियोगी परीक्षाओं दोनों के लिए उपयोगी जानकारी है।
यह मानचित्र छात्रों, शिक्षकों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और सामान्य ज्ञान के इच्छुक सभी पाठकों के लिए अत्यंत उपयोगी है।
हरियाणा के इस मानचित्र से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
- हरियाणा भारत का एक प्रमुख उत्तर भारतीय राज्य है, जिसका गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था इससे पहले यह क्षेत्र पंजाब राज्य का हिस्सा था।
- हरियाणा भारत के 4 राज्यों (राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पंजाब) तथा 2 केंद्र शासित प्रदेशों (चंडीगढ़ और दिल्ली) के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है। जिनमें से चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी भी है।
- हरियाणा की सबसे लंबी सीमा राजस्थान राज्य के साथ लगती है तथा सबसे छोटी सीमा राज्यों में हिमाचल प्रदेश के साथ।
- हरियाणा के 7 जिलों की सीमाएं राजस्थान के साथ लगती हैं, जो पूर्व से पश्चिम की ओर इस प्रकार हैं– नूह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा।
- हरियाणा के 7 जिलों की सीमाएं उत्तर प्रदेश के साथ लगती हैं, जो उत्तर से दक्षिण की ओर इस प्रकार है – यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल और नूह।
- हरियाणा के 3 जिलों की सीमाएं हिमाचल प्रदेश के साथ लगती हैं, जो पश्चिम से पूर्व की ओर इस प्रकार हैं – पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर।
- हरियाणा के 7 जिलों की सीमा पंजाब के साथ लगती है, जो उत्तर से दक्षिण की ओर इस प्रकार हैं– पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा।
- दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश तीन ओर से हरियाणा से घिरा हुआ है। हरियाणा के 4 जिलों की सीमा दिल्ली के साथ लगती है यह चार जिले हैं – सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद।
- चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश, जो हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी है। हरियाणा के एकमात्र जिले पंचकूला के साथ सीमा साझा करता है।
हरियाणा का जिला मानचित्र (Haryana District map)

यह हरियाणा का नक्शा राज्य के सभी 22 जिलों को स्पष्ट रूप से दर्शाता है साथ ही इसमें हर जिले के मुख्यालय (जिला मुख्यालय) को भी दर्शाया गया है। ऊपर दिए गए डाउनलोड बटनों पर क्लिक करके आप इन मानचित्रो को उच्च गुणवत्ता वाली इमेज और PDF फॉर्मेट में बिल्कुल मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था, जब इसे पंजाब से अलग करके एक स्वतंत्र राज्य का दर्जा दिया गया। गठन के समय हरियाणा में केवल 7 जिले थे। समय के साथ-साथ जनसंख्या वृद्धि, प्रशासनिक सुविधा और क्षेत्रीय मांगों के आधार पर नए जिलों का निर्माण होता गया। वर्तमान में हरियाणा में कुल 22 जिले हैं।
प्रारंभिक 7 जिले
- अंबाला
- करनाल
- रोहतक
- हिसार
- गुड़गांव (अब गुरुग्राम)
- जींद
- महेंद्रगढ़
हरियाणा के जिलों की सूची: मुख्यालय, स्थापना वर्ष और क्षेत्रफल सहित
क्रमांक | जिला | मुख्यालय | स्थापना वर्ष | क्षेत्रफल (वर्ग किमी में) |
1 | अंबाला | अंबाला | 1996 | 1574 |
2 | गुरुग्राम | गुरुग्राम | 1996 | 1253 |
3 | हिसार | हिसार | 1996 | 3983 |
4 | जींद | जींद | 1996 | 2702 |
5 | करनाल | करनाल | 1996 | 2520 |
6 | महेंद्रगढ़ | नारनौल | 1996 | 1859 |
7 | रोहतक | रोहतक | 1996 | 1745 |
8 | भिवानी | भिवानी | 1972 | 3432 |
9 | सोनीपत | सोनीपत | 1972 | 2122 |
10 | कुरुक्षेत्र | कुरुक्षेत्र | 1973 | 1530 |
11 | सिरसा | सिरसा | 1975 | 4277 |
12 | फरीदाबाद | फरीदाबाद | 1979 | 742 |
13 | रेवाड़ी | रेवाड़ी | 1989 | 1582 |
14 | कैथल | कैथल | 1989 | 2317 |
15 | यमुनानगर | यमुनानगर | 1989 | 1768 |
16 | पानीपत | पानीपत | 1989 | 1268 |
17 | पंचकुला | पंचकुला | 1995 | 898 |
18 | फतेहाबाद | फतेहाबाद | 1997 | 2538 |
19 | झज्जर | झज्जर | 1997 | 1834 |
20 | नूह | नूह | 2005 | 1874 |
21 | पलवल | पलवल | 2008 | 1359 |
22 | चरखी दादरी | चरखी दादरी | 2016 | 1370 |
हरियाणा का मंडल मानचित्र

प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से हरियाणा राज्य को 6 मंडलों में विभाजित किया गया है। यह हरियाणा का नक्शा इन सभी मंडलों और उनकी सीमाओं को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है। इस मानचित्र में केवल हरियाणा के 6 मंडलों को दर्शाया गया है। मंडलों के अंतर्गत आने वाले जिलों को नहीं दर्शाया गया है, ताकि छात्र स्वयं अभ्यास करते हुए प्रत्येक मंडल में आने वाले जिलों की पहचान कर सकें। ऊपर दिए गए डाउनलोड बटनों पर क्लिक करके आप इन मानचित्रो को उच्च गुणवत्ता वाली इमेज और PDF फॉर्मेट में बिल्कुल मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा के 6 मंडल निम्नलिखित हैं:
- अंबाला मंडल
- करनाल मंडल
- रोहतक मंडल
- हिसार मंडल
- फरीदाबाद मंडल
- गुरुग्राम मंडल
हरियाणा के मंडल और जिलों का मानचित्र

यह हरियाणा का नक्शा राज्य के सभी 22 जिलों को उनके संबंधित 6 प्रशासनिक मंडलों के साथ दर्शाता है। इससे छात्रों को यह समझने में मदद मिलेगी कि कौन सा जिला किस मंडल के अंतर्गत आता है। ऊपर दिए गए डाउनलोड बटनों पर क्लिक करके आप इन मानचित्रो को उच्च गुणवत्ता वाली इमेज और PDF फॉर्मेट में बिल्कुल मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा के 6 मंडल और उनके अंतर्गत आने वाले जिले इस प्रकार हैं–
मंडल का नाम | मुख्यालय | अंतर्गत आने वाले जिले |
अंबाला | अंबाला | अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकुला, यमुनानगर |
करनाल | करनाल | करनाल, पानीपत, कैथल |
हिसार | हिसार | फतेहाबाद, जींद, हिसार, सिरसा |
रोहतक | रोहतक | झज्जर, चरखी-दादरी, रोहतक, सोनीपत, भिवानी |
गुरुग्राम | गुरुग्राम | गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी |
फरीदाबाद | फरीदाबाद | फरीदाबाद, पलवल, नूह |
भारत के नक्शे में हरियाणा की स्थिति (Haryana in India map)

यह नक्शा भारत के मानचित्र पर हरियाणा राज्य की भौगोलिक स्थिति को दर्शाता है। इसमें स्पष्ट रूप से दिखाया गया है कि हरियाणा भारत के किन-किन राज्यों के साथ सीमा साझा करता है। हरियाणा की सीमाएं भारत के 4 राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के साथ तथा 2 केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दिल्ली के साथ लगते हैं।
हरियाणा का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार मानचित्र

यह मानचित्र हरियाणा के अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार को स्पष्ट रूप से दर्शाता है इसमें राज्य के सबसे उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी जिलों को भी प्रदर्शित किया गया है।ऊपर दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप इन मानचित्रो को उच्च गुणवत्ता वाली इमेज में बिल्कुल मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा का अक्षांशीय विस्तार 27°39’ उत्तरी अक्षांश से 30°35’5’’ उत्तरी अक्षांश तक तथा देशांतरीय विस्तार 74°27’8’’ पूर्वी देशांतर से 77°36’5’’ पूर्वी देशांतर तक है।
हरियाणा का सबसे पूर्वी जिला – सिरसा
हरियाणा का सबसे पश्चिमी जिला – यमुनानगर
हरियाणा का सबसे उत्तरी जिला – पंचकूला
हरियाणा का सबसे दक्षिणी जिला – नूह