नमस्कार दोस्तों! अगर आप CGPSC, CG Vyapam, UPSC, या किसी भी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो एक बात ज़रूर नोटिस की होगी — बिना भूगोल समझे छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान अधूरा है। और भूगोल को गहराई से समझने का सबसे आसान तरीका है: नक्शा।
इंटरनेट पर chhattisgarh ka map तो बहुत मिल जाता है, लेकिन ज़्यादातर या तो पुराने हैं या गुणवत्ता इतनी खराब है कि ज़िलों की सीमाएं ठीक से समझ ही नहीं आतीं। खासकर 2022 के बाद जब 5 नए ज़िले बने, तब से अद्यतन chhattisgarh new map ढूंढते-ढूंढते कई विद्यार्थी परेशान हो जाते हैं।
इसीलिए इस पोस्ट में हमने 2026 के नवीनतम आँकड़ों के अनुसार 6 अलग-अलग मानचित्र तैयार किए हैं — राजनीतिक मानचित्र, ज़िला मानचित्र, मंडल मानचित्र, मंडल-ज़िला संयुक्त मानचित्र, भारत में छत्तीसगढ़ की स्थिति, और अक्षांश-देशांतर मानचित्र। हर नक्शा WebP (तेज़ लोडिंग), PDF (प्रिंट हेतु) और HD ZIP (उच्च गुणवत्ता) — तीनों रूपों में निःशुल्क उपलब्ध है। इस पोस्ट में आपको राज्य के पूरे 33 ज़िलों, 5 संभागों और पड़ोसी राज्यों की सीमाओं की बिल्कुल सटीक जानकारी मिलेगी।
चलिए, बिना देर किए chhattisgarh map के ज़रिए राज्य के हर हिस्से को बारीकी से समझते हैं।
छत्तीसगढ़ का संपूर्ण राजनीतिक मानचित्र (Chhattisgarh Map in Hindi 2026)
राजनीतिक मानचित्र वह नक्शा होता है जिसमें किसी राज्य की सीमाएं, उसके ज़िले और पड़ोसी राज्यों के साथ लगने वाले बॉर्डर दर्शाए जाते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ के कौन-से ज़िले किस राज्य को छूते हैं, या राज्य की भौगोलिक आकृति कैसी है — तो यह नक्शा आपके लिए सबसे ज़रूरी है।

Download chhattisgarh-Map-in-Hindi-2026.pdf Download chhattisgarh-Map-in-Hindi-2026-hd.zip
इस नक्शे से जुड़े ज़रूरी परीक्षा तथ्य
स्थापना: छत्तीसगढ़ 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से अलग होकर भारत का 26वां राज्य बना।
भूगोल: यह एक स्थलरुद्ध राज्य है — यानी इसकी सीमाएं न किसी समुद्र को छूती हैं और न किसी अंतरराष्ट्रीय सीमा को।
कुल क्षेत्रफल: 1,35,192 वर्ग किलोमीटर — क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का 9वां सबसे बड़ा राज्य।
राजधानी: रायपुर (नया रायपुर — प्रशासनिक केंद्र)
उच्च न्यायालय: बिलासपुर
कुल ज़िले: 33 | प्रशासकीय मंडल: 5
छत्तीसगढ़ के 7 पड़ोसी राज्य और सीमावर्ती ज़िले
अक्सर परीक्षाओं में पूछा जाता है कि छत्तीसगढ़ कितने राज्यों से घिरा है। इसका जवाब है – 7 राज्य। आइए chhattisgarh map के अनुसार इसे विस्तार से देखते हैं:
| दिशा | पड़ोसी राज्य | सीमा साझा करने वाले छत्तीसगढ़ के ज़िले |
|---|---|---|
| उत्तर-पश्चिम | मध्य प्रदेश | कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कबीरधाम, राजनांदगांव, गरियाबंद, मुंगेली (आंशिक) |
| उत्तर | उत्तर प्रदेश | बलरामपुर (सबसे छोटी सीमा) |
| उत्तर-पूर्व | झारखंड | बलरामपुर, जशपुर |
| पूर्व | ओडिशा | जशपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा (सबसे लंबी सीमा ओडिशा से लगती है) |
| दक्षिण | आंध्र प्रदेश | सुकमा |
| दक्षिण-पश्चिम | तेलंगाना | सुकमा, बीजापुर |
| पश्चिम | महाराष्ट्र | बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, राजनांदगांव |
छत्तीसगढ़ की सबसे लंबी राज्य सीमा ओडिशा से लगती है, जबकि सबसे छोटी राज्य सीमा उत्तर प्रदेश (बलरामपुर जिला) से लगती है।
छत्तीसगढ़ का ज़िला मानचित्र (Chhattisgarh District Map)
जब 2000 में छत्तीसगढ़ बना था, तब इसमें सिर्फ 16 ज़िले थे। लेकिन प्रशासन को बेहतर बनाने और विकास को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए समय-समय पर नए ज़िले बनाए गए। आज 2026 में छत्तीसगढ़ में कुल 33 ज़िले हैं।
नीचे दिए गए chhattisgarh district map में आप सभी 33 ज़िलों की भौगोलिक स्थिति और उनके मुख्यालय देख सकते हैं।

Download chhattisgarh-district-map-2026.pdf Download chhattisgarh-district-map-2026-hd.zip
नए ज़िलों के गठन का सफर (Timeline)
अगर आप chhattisgarh map district wise तैयारी कर रहे हैं, तो यह टाइमलाइन आपको मुँह ज़ुबानी याद होनी चाहिए। परीक्षाओं में ज़िलों के स्थापना वर्ष और उनके ‘मातृ-ज़िले’ (Parent District – जहाँ से वे अलग हुए हैं) से जुड़े सवाल अक्सर पूछे जाते हैं:
- 1 नवंबर 2000: राज्य निर्माण के समय मात्र 16 मूल ज़िले थे।
- 11 मई 2007 (2 नए ज़िले): बस्तर क्षेत्र के बेहतर प्रशासन के लिए दंतेवाड़ा से अलग होकर ‘बीजापुर’ और बस्तर (जगदलपुर) से अलग होकर ‘नारायणपुर’ बने। (कुल: 18)
- 1 जनवरी 2012 (9 नए ज़िले): एक साथ 9 ज़िले अस्तित्व में आए – सुकमा, कोंडागांव, बालोद, बेमेतरा, बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, मुंगेली, सूरजपुर, और बलरामपुर। (कुल: 27)
- 10 फरवरी 2020 (1 नया ज़िला): बिलासपुर ज़िले का विभाजन कर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) बनाया गया। (कुल: 28)
- सितंबर 2022 (5 नए ज़िले): यह सबसे महत्वपूर्ण चरण है, जहाँ से हालिया परीक्षाओं में सर्वाधिक प्रश्न बनते हैं:
- मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी (राजनांदगांव से अलग होकर)
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ (रायगढ़ और बलौदाबाजार के हिस्सों को मिलाकर)
- सक्ती (जांजगीर-चांपा से अलग होकर)
- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) (कोरिया से अलग होकर)
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) (राजनांदगांव से अलग होकर) (कुल ज़िले: 33)
ज़िलों से जुड़े परीक्षा में सर्वाधिक पूछे जाने वाले प्रश्न
- क्षेत्रफल में सबसे बड़ा ज़िला कौन-सा है?
राजनांदगांव — लगभग 8,070 वर्ग किलोमीटर। यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा ज़िला है। - क्षेत्रफल में सबसे छोटा ज़िला कौन-सा है?
दुर्ग — लगभग 2,674 वर्ग किलोमीटर। नगरीय घनत्व की दृष्टि से यह राज्य का सबसे सघन और क्षेत्रफल में सबसे छोटा ज़िला है।
कई किताबों और वेबसाइटों में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) को सबसे छोटा ज़िला बताया जाता है — यह गलत है।
- दुर्ग का क्षेत्रफल: 2,238.36 वर्ग किलोमीटर (स्रोत: durg.gov.in — छत्तीसगढ़ शासन का आधिकारिक पोर्टल)
- GPM का क्षेत्रफल: 2,307.39 वर्ग किलोमीटर (स्रोत: gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in — छत्तीसगढ़ शासन)
GPM का क्षेत्रफल दुर्ग से 69 वर्ग किलोमीटर अधिक है। इसलिए क्षेत्रफल में दुर्ग ही सबसे छोटा ज़िला है — यह सरकारी आँकड़ों से प्रमाणित है।
- सबसे अधिक जनसंख्या वाला ज़िला?
रायपुर — राजधानी होने के कारण यहाँ सर्वाधिक जनसंख्या है। - सबसे कम जनसंख्या वाला ज़िला?
नारायणपुर — बस्तर मंडल का यह ज़िला अत्यंत विरल जनसंख्या वाला है। - सबसे अधिक वनाच्छादित ज़िला?
बस्तर — लगभग 70% भू-भाग पर वन हैं।
छत्तीसगढ़ का संभाग मानचित्र (Chhattisgarh Division Map)
प्रशासनिक कामकाज को सुचारु बनाने के लिए इन 33 ज़िलों को 5 संभागों में बाँटा गया है। हर संभाग में कई ज़िले आते हैं और इसका प्रमुख संभागीय आयुक्त (Divisional Commissioner) होता है। यह आयुक्त अपने संभाग के सभी ज़िलाधिकारियों की देखरेख करता है।
अगर आप इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि कौन-सा ज़िला किस संभाग में है — तो नीचे दिया गया chhattisgarh division map आपकी बहुत मदद करेगा।

Download chhattisgarh-division-map.pdf Download chhattisgarh-division-map.zip
छत्तीसगढ़ के 5 संभाग — विस्तृत जानकारी
1- सरगुजा संभाग
राज्य का सबसे उत्तरी संभाग। इसमें 6 ज़िले आते हैं — सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।
यह क्षेत्र पहाड़ियों, घने जंगलों और बॉक्साइट जैसे खनिजों से भरपूर है। मैनपाट — जिसे “छत्तीसगढ़ का शिमला” कहते हैं — इसी संभाग में है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड — तीनों राज्यों से यही संभाग सीमा साझा करता है।
2- बिलासपुर संभाग
सबसे अधिक ज़िलों वाला संभाग — 8 ज़िले: बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सक्ती।
यह राज्य का औद्योगिक केंद्र है। कोरबा में NTPC का विशाल ताप-विद्युत संयंत्र इसी संभाग में है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का मुख्यालय भी बिलासपुर में ही है।
3- रायपुर संभाग
राज्य का प्रशासनिक और आर्थिक केंद्र। इसमें 5 ज़िले आते हैं — रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी।
महानदी और शिवनाथ नदी की उपजाऊ घाटी इसी संभाग में है — इसीलिए यह क्षेत्र “धान के कटोरे” का केंद्र माना जाता है। राजधानी रायपुर और नया रायपुर (अटल नगर) भी इसी संभाग का हिस्सा हैं।
4- दुर्ग संभाग
राज्य के पश्चिम-मध्य भाग में स्थित। इसमें 7 ज़िले हैं — दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।
भिलाई इस्पात संयंत्र — देश का सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र — इसी संभाग के दुर्ग ज़िले में है। भोरमदेव मंदिर (“छत्तीसगढ़ का खजुराहो”) कबीरधाम ज़िले में है जो इसी संभाग का हिस्सा है।
5- बस्तर संभाग
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा संभाग। इसमें 7 ज़िले हैं — बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा।
यह संभाग दंडकारण्य के घने जंगलों से आच्छादित है। चित्रकोट जलप्रपात (भारत का सबसे चौड़ा — “भारत का नियाग्रा”), कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और जगदलपुर का 75 दिवसीय बस्तर दशहरा — सब इसी संभाग में हैं।
संभाग और ज़िलों का संयुक्त मानचित्र (Chhattisgarh Division and District Combined Map)
यह मानचित्र विद्यार्थियों के बीच सबसे ज़्यादा माँग में रहता है। chhattisgarh map with district और संभाग को एक साथ देखने से मन में पूरी तस्वीर साफ हो जाती है — कि कौन-सा ज़िला किस संभाग में है और उस संभाग की भौगोलिक स्थिति राज्य में कहाँ है।

Download chhattisgarh-division-and-district-map.pdf Download chhattisgarh-division-and-district-map-hd.zip
संभाग के अनुसार ज़िलों का वर्गीकरण
| क्र. | संभाग | ज़िलों की संख्या | शामिल ज़िलों के नाम |
|---|---|---|---|
| 1 | रायपुर | 5 | रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी |
| 2 | बिलासपुर | 8 | बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती |
| 3 | दुर्ग | 7 | दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई |
| 4 | सरगुजा | 6 | सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर |
| 5 | बस्तर | 7 | बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा |
| कुल | 33 | ||
परीक्षा में सर्वाधिक पूछे जाने वाले प्रश्न
- सबसे अधिक ज़िलों वाला संभाग?
बिलासपुर — 8 ज़िले - सबसे कम ज़िलों वाला संभाग?
रायपुर — 5 ज़िले - क्षेत्रफल में सबसे बड़ा संभाग?
बस्तर — दंडकारण्य के घने जंगलों के कारण यह क्षेत्रफल में सबसे विशाल है - राजधानी किस संभाग में है?
रायपुर संभाग में - उच्च न्यायालय किस संभाग में है?
बिलासपुर संभाग में - भिलाई इस्पात संयंत्र किस संभाग में है?
दुर्ग संभाग में - ओडिशा से सबसे लंबी सीमा किस संभाग की लगती है?
बस्तर संभाग — जशपुर से सुकमा तक की पूरी पूर्वी सीमा
भारत के नक्शे में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh in India Map)
पूरे भारत के नक्शे में छत्तीसगढ़ कहाँ पर है? यह सवाल इंटरव्यू में अक्सर पूछा जाता है। छत्तीसगढ़ भारत के बिल्कुल मध्य-पूर्वी भाग में बसा है। इसीलिए इसे कई बार ‘भारत का हृदय स्थल’ (हालांकि यह उपाधि मध्य प्रदेश के पास है, लेकिन भौगोलिक रूप से छत्तीसगढ़ भी केंद्र में ही है) कहा जाता है।

Download chhattisgarh-in-india-map.pdf Download chhattisgarh-in-india-map.zip
छत्तीसगढ़ का अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार
छत्तीसगढ़ की भौगोलिक संरचना और जलवायु को गहराई से समझने के लिए केवल ज़िलों का नक्शा (chhattisgarh ka map) देखना ही काफी नहीं है, बल्कि इसका अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार समझना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। किसी भी राज्य का मौसम, मानसून का पैटर्न और मानक समय पूरी तरह से इन्हीं भौगोलिक रेखाओं पर निर्भर करता है।

Download chhattisgarh-latitudinal-and-longitudinal.zip
अक्षांश और देशांतर से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:
- अक्षांशीय विस्तार: छत्तीसगढ़ 17°46′ उत्तरी अक्षांश (North) से लेकर 24°05′ उत्तरी अक्षांश के बीच स्थित है।
- देशांतरीय विस्तार: राज्य का देशांतरीय विस्तार 80°15′ पूर्वी देशांतर (East) से लेकर 84°24′ पूर्वी देशांतर तक फैला हुआ है।
- कर्क रेखा (23.5° N): यह रेखा छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग के 4 ज़िलों से होकर गुज़रती है — मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB), कोरिया, सूरजपुर, और बलरामपुर।
- भारतीय मानक समय रेखा (IST – 82.5° E): भारत का समय तय करने वाली यह महत्वपूर्ण रेखा राज्य के 7 ज़िलों से होकर गुज़रती है।
- कर्क रेखा और IST का मिलान बिंदु: कोरिया ज़िले (नवीनतम दावों के अनुसार सूरजपुर/एमसीबी बॉर्डर के पास) में ये दोनों प्रमुख रेखाएं एक-दूसरे को क्रॉस करती हैं।
राज्य के 4 अंतिम छोर: नक्शे का अध्ययन करते समय राज्य की चारों दिशाओं के अंतिम बिंदुओं का पता होना चाहिए:
- सबसे उत्तरी ज़िला: बलरामपुर (रामानुजगंज तहसील)
- सबसे दक्षिणी ज़िला: सुकमा (कोंटा तहसील)
- सबसे पूर्वी ज़िला: जशपुर
- सबसे पश्चिमी ज़िला: बीजापुर
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष: ज़िला मानचित्र के ज़रिए समझें छत्तीसगढ़ का भौतिक भूगोल
भले ही अभी हम राजनीतिक नक्शे (Political Map) की बात कर रहे हैं, लेकिन अगर आप ऊपर दिए गए ज़िलों की लोकेशन को भूगोल से जोड़कर पढ़ेंगे, तो चीज़ें हमेशा के लिए याद हो जाएंगी। राज्य के ज़िलों को उनके भौगोलिक और प्राकृतिक आधार पर 4 मुख्य भागों में बाँटा गया है:
- छत्तीसगढ़ का मैदान (महानदी बेसिन)
- लोकेशन: मैप के बीच का हिस्सा (रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा आदि)।
- विशेषता: यह महानदी और शिवनाथ नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी से बना एक कटोरे जैसा आकार है। यहाँ की लाल-पीली (मटासी) और काली (कन्हार) मिट्टी धान की खेती के लिए वरदान है।
- उपनाम: इसी मैदानी भाग में धान की बंपर पैदावार के कारण पूरे छत्तीसगढ़ को “भारत का धान का कटोरा” (Rice Bowl of India) कहा जाता है।
- उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र (पूर्वी बघेलखंड का पठार और जशपुर-सामरी पाट)
- लोकेशन: मैप में सबसे ऊपर (उत्तर) की ओर देखें (सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, कोरिया आदि)।
- विशेषता: विंध्य और सतपुड़ा पर्वतों के विस्तार वाला यह इलाका ठंडी जलवायु और पाट के लिए जाना जाता है। यह क्षेत्र उच्च कोटि के कोयले और बॉक्साइट का खजाना है।
- मैनपाट: सरगुजा ज़िले में स्थित मैनपाट को अपनी खूबसूरती और ठंड के कारण “छत्तीसगढ़ का शिमला” कहा जाता है।
- दंडकारण्य का पठार (बस्तर क्षेत्र)
- लोकेशन: मैप के सबसे निचले (दक्षिण) हिस्से पर नज़र डालें (बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर आदि)।
- विशेषता: यह क्षेत्र अपने घने जंगलों, राष्ट्रीय उद्यानों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।
- प्रमुख तथ्य: इंद्रावती नदी पर बना चित्रकोट जलप्रपात यहीं है, जिसे चौड़ाई के कारण “भारत का नियाग्रा फॉल्स” कहा जाता है। दंतेवाड़ा का ‘बैलाडीला’ बेहतरीन लोहे के लिए प्रसिद्ध है, और भारत में सिर्फ इसी क्षेत्र में टिन का उत्पादन होता है।
- पश्चिमी मैकल श्रेणी
- लोकेशन: मैप के पश्चिम में कवर्धा (कबीरधाम), मुंगेली और राजनांदगांव का पश्चिमी इलाका।
- विशेषता: यह सतपुड़ा पर्वत की मैकल श्रेणी का हिस्सा है। इसी ऊंची पर्वत श्रृंखला के कारण यहाँ वृष्टि छाया क्षेत्र बनता है, जिससे कवर्धा (कबीरधाम) में राज्य की सबसे कम बारिश होती है।
छत्तीसगढ़ एक नज़र में
परीक्षा से ठीक एक दिन पहले पूरा आर्टिकल पढ़ने का समय नहीं होता। उस वक्त यह क्विक रिवीज़न टेबल आपके बहुत काम आएगी:
| विषय | तथ्य |
| राज्य का दर्जा | 1 नवंबर 2000 (भारत का 26वां राज्य) |
| मातृ राज्य | मध्य प्रदेश (मध्य प्रदेश के 30.47% हिस्से को काटकर बना) |
| राजधानी | नवा रायपुर (अटल नगर) |
| हाईकोर्ट (उच्च न्यायालय) | बिलासपुर (भारत का 19वां उच्च न्यायालय) |
| कुल ज़िले (2026 तक) | 33 |
| विधानसभा सीटें (MLA) | 90 |
| लोकसभा सीटें (MP) | 11 (SC-1, ST-4, UR-6) |
| राज्यसभा सीटें | 5 |
| राजकीय पशु | वन भैंसा (Wild Water Buffalo) |
| राजकीय पक्षी | पहाड़ी मैना |
| राजकीय वृक्ष | साल / सरई |
| राजकीय प्रतीक वाक्य | गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ |
| राजकीय गीत | अरपा पैरी के धार… (रचयिता: डॉ. नरेंद्र देव वर्मा) |
| सबसे लंबी नदी | महानदी (छत्तीसगढ़ की गंगा, लंबाई – 858 किमी, राज्य में 286 किमी) |
| राज्य में सबसे लंबी बहने वाली नदी | शिवनाथ (290 किमी) |
हमारे द्वारा दिए गए Maps को डाउनलोड और उपयोग कैसे करें?
हमने इस पोस्ट में आपके लिए जो chhattisgarh map उपलब्ध कराए हैं, वे पूरी तरह से फ्री हैं और इन्हें इस्तेमाल करना बहुत आसान है:
- WEBP फाइल्स (.webp): ये इमेजेस वेबसाइट्स और मोबाइल पर तुरंत लोड होने के लिए बनाई गई हैं। अगर आप इन्हें अपने फोन की गैलरी में सेव करके बार-बार देखना चाहते हैं, तो इमेजेस पर लॉन्ग-प्रेस करके ‘Save Image’ कर लें।
- PDF फाइल्स (.pdf): अगर आप इन नक्शों का A4 या A3 साइज़ में प्रिंटआउट निकालकर अपनी स्टडी टेबल के सामने चिपकाना चाहते हैं, तो PDF लिंक्स पर क्लिक करें। पीडीएफ प्रिंट करने पर मैप फटता (Blur) नहीं है और ज़िलों के नाम बिल्कुल साफ़ दिखते हैं।
- HD ZIP फाइल्स (.zip): अगर आपको प्रोजेक्ट बनाने, वीडियो एडिटिंग या प्रेजेंटेशन के लिए बहुत ही हाई-क्वालिटी वाले बिना वॉटरमार्क (या अच्छी रिज़ॉल्यूशन) के मैप चाहिए, तो ZIP फाइल डाउनलोड करें। इसे डाउनलोड करने के बाद आप किसी भी फाइल एक्सट्रैक्टर ऐप से इसे अनज़िप करके फुल HD मैप्स पा सकते हैं।
इंटरनेट पर अक्सर पुरानी या गलत सीमाओं वाले नक्शे मिल जाते हैं, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके अंक कट सकते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए, हमने इन सभी मानचित्रों को तैयार करते समय डेटा की सटीकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
इन मानचित्रों की भौगोलिक सीमाओं को सर्वे ऑफ इंडिया (Survey of India) के ऑनलाइन मैप्स पोर्टल और नेशनल जियो-स्पेशियल सर्विस के विश्वसनीय जियोस्पेशियल डेटा के आधार पर ही बनाया गया है। साथ ही, ज़िलों के आंकड़े छत्तीसगढ़ शासन के आधिकारिक पोर्टल्स से लिए गए हैं। इसलिए, आप अपनी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन नक्शों पर पूरी तरह से भरोसा कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q 1. वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कुल कितने ज़िले हैं?
उत्तर: वर्तमान (2026 के आंकड़ों के अनुसार) में छत्तीसगढ़ में कुल 33 ज़िले हैं। 2022 में बने 5 नए ज़िलों के बाद अभी तक किसी नए ज़िले का आधिकारिक गठन नहीं हुआ है।
Q 2. छत्तीसगढ़ का सबसे नया ज़िला कौन सा है?
उत्तर: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG), सक्ती, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) राज्य के सबसे नवीनतम ज़िले हैं, जिन्हें सितंबर 2022 में बनाया गया था।
Q 3. क्या छत्तीसगढ़ की सीमा नेपाल या किसी अन्य देश से लगती है?
उत्तर: नहीं। छत्तीसगढ़ पूरी तरह से एक ‘स्थलरुद्ध’ (Landlocked) राज्य है। इसकी सीमा सिर्फ भारत के 7 राज्यों को छूती है, किसी भी अंतरराष्ट्रीय देश को नहीं।
Q 4. मैं छत्तीसगढ़ का नक्शा (Chhattisgarh ka map) HD क्वालिटी में कहाँ से प्राप्त करूँ?
उत्तर: आप इसी आर्टिकल के ऊपर दिए गए लिंक्स से ज़िला-वार, संभाग-वार और राजनीतिक मानचित्रों की PDF और HD ZIP फाइल्स बिल्कुल मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
Q 5. 33 ज़िलों के अनुसार छत्तीसगढ़ में कुल कितने ‘भू-आवेष्ठित’ (Landlocked) ज़िले हैं?
उत्तर: भू-आवेष्ठित ज़िले वे होते हैं जिनकी बाहरी सीमा किसी अन्य पड़ोसी राज्य की सीमा को नहीं छूती (यानी ये पूरी तरह से राज्य के अंदर होते हैं)। 33 ज़िलों के नए नक्शे के अनुसार, वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कुल 11 भू-आवेष्ठित ज़िले हैं। (इनके नाम हैं: सरगुजा, कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायपुर, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद और दंतेवाड़ा।)